IPL 2026: आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। क्रिकेट प्रेमीयों इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीसीसीआई ने फिलहाल पहले 20 मुकाबलों का ही शेड्यूल जारी किया है। इस कार्यक्रम के अनुसार, पहले चरण में हर टीम चार- चार मैच खेलेगी। सभी टीमें शुरुआत में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप में जगह बनानी होगी।
इस दौरान कई खिलाड़ी बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे 5 युवा खिलाड़ियों के बारे बताएंगे जो IPL 2026 में शतक लगाने की क्षमता रखते हैं।
1. जैकब बेथेल- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
इस सूची में पहला नाम इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर जैकब बेथेल का है, जो हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में खेलते दिखाई दिए थे। IPL 2026 में वे आरसीबी की ओर से मैदान पर उतरेंगे। बेथेल पहले ही भारतीय फैंस को अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार पारी खेली थी।
उस मुकाबले में वे अकेले ही भारतीय टीम पर भारी पड़ते नजर आए थे। बेथेल ने 48 गेंदों में 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए थे। इस लिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के आईपीएल में भी वो अपना जलवा दिखा सकते हैं।
2. अभिषेक शर्मा- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH )
भारतीय टीम के आक्रामक ओपनर अभिषेक शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पिछले दो वर्षों में SRH के इस बाएं हाथ के खिलाड़ी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जिस तरह अपना दबदबा बनाया है, वह काफी सराहनीय है।
फिलहाल अभिषेक शर्मा टी20I रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले अभिषेक टी20 फॉर्मेट में अब तक 8 शतक लगा चुके हैं। इन्होने SRH की टीम से खेलते हुए एक शतक भी बनाया है।
3. वैभव सूर्यवंशी – राजस्थान रॉयल्स (RR)
इस सूची में भारत के युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है। पिछले आईपीएल सीजन में उन्होंने सिर्फ 7 मैच खेले थे, लेकिन उसी दौरान एक शानदार शतक भी जड़ा था।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी 80 गेंदों में नाबाद 175 रन की पारी आज भी याद की जाती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल 2026 में भी सूर्यवंशी शतक लगाने का कारनामा कर सकते हैं।
4. फिन ऐलन- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
न्यूजीलैंड के लिए इस मुकाबले के सबसे बड़े सितारे फिन ऐलन रहे। उन्होंने महज 33 गेंदों में नाबाद 100 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनका यह शतक टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक भी बन गया। इसी शानदार फॉर्म को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2026 में भी ऐलन के बल्ले से शतक देखने को मिल सकता है।
5. पथुम निशांका- दिल्ली कैपिटल्स (DC)
श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निशांका ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला शतक भी जड़ा। इसके साथ ही वे महेला जयवर्धने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए। निशांका ने 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए और अपनी टीम को जीत दिलाई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आईपीएल में भी उनके बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिल सकती है।







