Saturday, March 21

Shweta Sehrawat Biography: भारतीय क्रिकेट की उभरती हुई खिलाड़ी श्वेता सहरावत, 2025-26 महिला प्रीमियर लीग में यूपी वॉरियर्ज़ की टीम की एकमात्र रिटेन खिलाड़ी हैं। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं और दिल्ली की घरेलू महिला क्रिकेट टीम में भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों करती हैं।श्वेता ने थोड़े ही समय में भारत की सबसे होनहार क्रिकेटरों में अपनी पहचान बना ली है। उनका सफर दिल्ली के स्थानीय मैदानों से लेकर बड़े स्तर तक जाना प्रेरणादायक है।

श्वेता क्रिकेट को बहुत अच्छे से समझती हैं और हर मैच में अपनी टीम को जीताने की पूरी कोशिश करती हैं। इतनी कम उम्र में उनका आत्मविश्वास यह दिखाता है कि वह अपने सपनों को सच कर सकती हैं।

श्वेता सहरावत की व्यक्तिगत जानकारी (Biography of Shweta Sehrawat)

  • पूरा नाम: श्वेता सहरावत
  • जन्म: 26 फ़रवरी, 2004 (नई दिल्ली, भारत)
  • राष्ट्रीयता: भारतीय
  • उम्र: 21 वर्ष
  • हाइट: 5 फीट 3 इंच
  • रिश्ते की स्थिति: अविवाहित
  • बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
  • बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म ऑफ-ब्रेक
  • भूमिका: बैटिंग ऑल-राउंडर
  • टीमें: दिल्ली महिला घरेलू क्रिकेट टीम, इंडिया U- 19 और यूपी वॉरियर्ज़

WPL में श्वेता सहरावत का रिकॉर्ड

महिला प्रीमियर लीग (WPL) में श्वेता सहरावत ने अपने प्रदर्शन से टीम के लिए अहम योगदान दिया। उन्होंने 23 मैचों में हिस्सा लिया और कुल 261 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन रहा, जो दबाव की स्थिति में खेलने की उनकी क्षमता को दर्शाता है। श्वेता ने 103.98 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की, जिससे टीम को स्थिर शुरुआत और मध्यक्रम में मजबूती मिली। पूरे सीज़न में उन्होंने निरंतरता दिखाई। उनका यह प्रदर्शन भविष्य में उन्हें WPL की एक भरोसेमंद बल्लेबाज़ के रूप में स्थापित करता है।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

  • T20I डेब्यू: नहीं हुआ
  • वनडे डेब्यू: नहीं हुआ
  • फर्स्ट-क्लास डेब्यू: नहीं हुआ
  • लिस्ट A डेब्यू: 18 अगस्त, 2024 को ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ
  • टी20 डेब्यू: 2023 दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 92* रन (टी20 विश्व कप)
  • WPL: यूपी वॉरियर्ज़ महिलाएँ

WPL में श्वेता सहरावत बैटिंग आँकड़े (Shweta Sehrawat Batting Stats)

टूर्नामेंट टीम मैच पारी नाबाद रन उच्चतम स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट 100 50 चौके छक्के कैच
WPL UPW-W 23 20 1 261 45 13.73 251 103.98 0 0 29 6 6
WPL 2024/25 UPW-W 8 7 0 119 37 17.00 105 113.33 0 0 11 3 3
WPL 2023/24 UPW-W 8 7 0 108 45 15.42 106 101.88 0 0 12 3 1
WPL 2022/23 UPW-W 7 6 1 34 19 6.80 40 85.00 0 0 6 0 2

WPL में रिटेन किये जाने की खास वजह

भारतीय क्रिकेटर श्वेता सहरावत एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप में सबसे ज़्यादा रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार 92 रन की पारी खेली। वह इमर्जिंग महिला एशिया कप में भारतीय ए टीम की कप्तान रहीं और लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया है। इसके अलावा सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में भी वह सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। 2025 महिला क्रिकेट लीग में यूपी वॉरियर्स ने उन्हें अपनी एकमात्र रिटेन की गई खिलाड़ी चुना है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version