Thursday, March 12

IND vs ENG 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेल जा रहा है। इस मुकबलें में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की तरफ से बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज  यशस्वी जायसवाल और दायें हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया। 

IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

IND vs ENG 1st ODI
IND vs ENG 1st ODI – joe Root/Getty Images

नागपुर में खेले जा रहे पहले एक दिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज के रूप में बेन डकैट और फिल सॉल्ट ने शुरू से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाब बनाते हुए टीम के स्कोर को तेज गति से आगे बढ़ाया। उसके बाद टीम को बड़ा झटका तब लगा, जब फिल सॉल्ट श्रेयस अय्यर के शानदार फील्डिंग की वजह से रन आउट हो गए। उसके बाद नियमित अंतराल पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों का विकेट गिरता रहा और टीम 47.4 ओवर में 247 रन बनकर सिमट गई।

IND vs ENG 1st ODI: जोस बटलर और बेथल ने पारी को संभाला 

इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने 67 गेंदों में 52 रनों की खेली और उनके अलावा जेकब बेथल ने 64 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। टीम की तरफ से अन्य खिलाड़ियों की तरफ से ज्यादा योगदान नहीं रहा और टीम की तरफ से बेन डकैत ने 29 गेंदों में 32 रन जबकि फिल सॉल्ट ने 3 छक्के और 5 चौके की मदद से 26 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली। 

IND vs ENG 1st ODI: भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन 

IND vs ENG 1st ODI
IND vs ENG 1st ODI -Harshit Rana/Getty Images

अपना पहला वनडे मैच खेल रहे हर्षित राणा और रविंद्र जाड़ेजा ने इंग्लैंड के 3-3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा अन्य गेंदबाजों में मोहम्मद शामी, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।   

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version