Google News Sports Digest Hindi

IND VS ENG: आगामी 22 जनवरी से भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम (IND VS ENG) के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है। भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करने वाले हैं। जबकि इंग्लंड की क्रिकेट टीम का नेतृत्व जोस बटलर करने वाले हैं।

Champions Trophy: भारतीय टीम में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किन 5 खिलाड़ियों का चुना जाना है काफी मुश्किल
image source via getty images

इस बार भारतीय क्रिकेट टीम (IND VS ENG) अपनी घरेलु परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश जरूर करेगी। इस बीच आज हम आपको उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाए हैं।

IND VS ENG सूर्यकुमार यादव :-

भारतीय क्रिकेट टीम (IND VS ENG) के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में इंग्लैंड दौरे पर तीसरे टी-20 मैच में खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। उस समय मुकाबले में जीत के लिए भारतीय टीम को 216 रन का लक्ष्य मिला था। तब उन्होंने इनका पीछा करते हुए 55 गेंदों पर 117 रन बनाए थे।

suryakumar yadav
image source via getty images

अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 14 चौके और 6 छक्के लगाए थे। इस तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड (IND VS ENG) के स्पिन गेंदबाज मोईन अली ने आउट किया था। तब इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के शतक लगाने के बावजूद भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

केएल राहुल :-

भारतीय क्रिकेट टीम (IND VS ENG) के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलते हुए ताबड़तोड़ शतक लगाया था। तब यह मुकाबला मैनचेस्टर में खेला गया था। उन्होंने इस मुकाबले में खेलते हुए जीत के लिए मिले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 54 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए थे।

KL Rahul
image source via getty images

इस मुकाबले में राहुल की पारी के चलते हुए ही भारतीय टीम (IND VS ENG) ने 18.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। उनके अलावा इस मुकाबले में स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने भी 5 विकेट लिए थे।

रोहित शर्मा :-

साल 2018 में भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG) के बीच टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज का तीसरा मैच ब्रिस्टल में खेला गया था। तब यह तीसरा मुकाबला काफी रोमांचक रहा था। इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर कुल 198 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

Rohit Sharma: इस महारिकॉर्ड पर होगी रोहित शर्मा की नजर, ऐसा करने वाले बन सकते हैं आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी
image source via getty images

इन रनों का पीछा करते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने केवल 56 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए थे। तब उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान 11 चौके और 5 छक्के लगाए थे। उस समय भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम (IND VS ENG) से इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version