Ind vs Eng: भारत और इंग्लैंड के बीच 6 फरवरी से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को देखते हुए दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय में वनडे मुकाबले काफी कम खेले हैं और ऐसे में मैनेजमेंट के पास सही टीम कॉम्बिनेशन बनाने के लिए सिर्फ 3 मैच ही हैं। वहीं, वनडे में इंग्लैंड का हालिया प्रदर्शनकुछ अच्छा नहीं रहा है ऐसे में उनकी नजर भी जीत की पटरी पर वापस लौटने पर रहेगी। इसी बीच सीरीज की शुरुआत से पहले एक बुरी खबर सामने आई है। 

Ind vs Eng: जेमी स्मिथ हुए वनडे टीम से बाहर 

Ind vs Eng- ODI Series 2025
Jamie Smith Out – Ind vs Eng ODI Series 2025/Getty Images

इंग्लैंड के लिए भारत का दौरा अभी तक काफी खराब रहा है। 5 मैचों की टी20 सीरीज में उसे 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, वनडे सीरीज से पहले भी टीम की टेंशन बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के विकेटकीपर जेमी स्मिथ पिंडली की चोट के कारण भारत के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों से बाहर हो गए हैं। बता दें कि, जेमी स्मिथ ने हाल ही में भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान अपना टी20I डेब्यू किया था। 

Ind vs Eng: कॉफ इंजरी बनी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत 

Ind vs Eng- ODI Series 2025
Ind vs Eng – ODI Series 2025/Getty Images

जेमी स्मिथ को टी20 सीरीज में 2 मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान वह 28 रन ही बना पाए थे और फिर आखिरी 2 मैचों में उन्हे खेलने का मौका नहीं दिया गया था। जेमी स्मिथ का बाहर होना इंग्लैंड के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि उनकी टीम के लिए विकेटकीपर चुनना काफी मुश्किल रहने वाला है।

दरअसल, इंग्लैंड के पास मौजूदा टीम में फिल सॉल्ट और बटलर के रूप में दो विकेटकीपर-बल्लेबाज मौजूद हैं। इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी जोस बटलर को कॉफ इंजरी (पिंडलियों की चोट) से वापसी के बाद से दस्ताने नहीं पहने हैं और हाल ही में टी20 सीरीज में भी बतौर बल्लेबाज ही खेले थे। वहीं दूसरी ओर सॉल्ट ने विकेटकीपर के रूप में केवल तीन वनडे मैच खेले हैं और ये प्रदर्शन इंग्लैंड के हालिया वेस्टइंडीज दौरे के दौरान आया था।

Ind vs Eng: इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम में जगह

Ind vs Eng- ODI Series 2025
Rehan Ahmed – Ind vs Eng ODI Series 2025/Getty Images

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेग स्पिनर रेहान अहमद को वनडे सीरीज के लिए भारत में ही रुकने के लिए कहा गया है। बता दें कि, वह शुरू में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा नहीं थे और टी20I सीरीज के बाद घर लौटने वाले थे लेकिन माना जा रहा है कि टी20 सीरीज में मिली हार के बाद ये फैसला लिया जा रहा है। दरअसल, टी20 सीरीज में इंग्लैंड ने अपनी टीम में केवल एक फ्रंटलाइन स्पिनर को शामिल किया था। जिसके चलते इंग्लैंड की गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आया था। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version