Sunday, February 15

Google News Sports Digest Hindi

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच इस समय पांच मैच की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस बीच (IND VS ENG) सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला जाने वाला है। इन दोनों के बीच यह मुकाबला 31 जनवरी यानि शुक्रवार को खेला जाने वाला है। इससे पहले तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला गया था।

Suryakumar Yadav's Performance in the Last 20 T20I Innings
image source via getty images

उस मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड (IND VS ENG) के हाथों 26 रनों से हार का समना करना पड़ा था। तभी तो इस चौथे मैच को भारतीय टीम एक बार फिर से जीत कर वापसी करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले चलिए जानते हैं इस मैच के समय मौसम कैसा रहने वाला है। वहीं इस दौरान पिच किसका साथ देने वाली है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल :-

भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG) की टीमों के बीच चौथा टी20 मैच पुणे में खेला जाने वाला है। तभी तो अब बात करते है कि इस दौरान मौसम कैसा रहने वाला है। वहीं इस मुकाबले में भी बारिश किसी भी तरह की अड़चन नहीं डालने वाली है। इस मैच का सभी दर्शक बिना किसी रूकावट के लुत्फ उठाएंगे।

297/6 - IND vs BAN - Highest Team Totals in T20 Cricket
image source via getty images

इसके अलावा भारतीय मौसमविज्ञान के अनुसार शुक्रवार को पुणे का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। जबकि इस दिन न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं इस दिन 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलने वाली हैं। जबकि इस दौरान आर्द्रता 37 फीसदी रहने का अनुमान है

किसका साथ देगी पिच :-

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG) की टीमों के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच खेला जाने वाला है। तभी तो पुणे के इस मैदान पर एक बार फिर से हमें सभी बल्लेबाजों से छक्के-चौकों की बरसात देखने को मिल सकती है।

IND vs ENG: इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में भारत को 26 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
image source via getty images

इसके अलावा इस मैदान पर (IND VS ENG) सभी गेंदबाजों के लिए बल्लेबाजों के रनों पर लगामा लगाना काफी मुश्किल रहता है। जबकि स्पिनर्स को इस पिच से थोड़ी बहुत मदद मिलती है। वहीं शाम के समय मैच में ओस की वजह से उनके लिए भी इस मैदान पर विकेट लेना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। तभी तो यहां पर कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकता है।

IND VS ENG हेड-हेड टू रिकॉर्ड्स :-

भारत और इंग्लैंड (IND VS ENG) की टीमों के बीच अभी तक कुल 27 टी20 मैच खेले गए हैं। इस दौरान खेलते हुए भारतीय टीम (IND VS ENG) को इनमें से 15 मुकाबलों में जीत मिली हैं। जबकि इनमें से 12 मैचों को इंग्लैंड (IND VS ENG) की टीम ने जीता है। इसके अलावा अब बात करते हैं महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के आंकड़ों की तो इस मैंदान पर अभी तक चार टी20 मुकाबले ही खेले गए हैं।

Ind vs Eng: टी-20 सीरीज में दोनों टीमों का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
image source via getty images

इन 4 टी20 मैचों में खेलते हुए पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 2 मैचों में जीत मिली है। जबकि दो मैचों को दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत कर अपने नाम किया है। वहीं इस मैदान पर खेलते हुए पहली पारी का औसत स्कोर 166 रन रहता है। जबकि दूसरी पारी में यह घटकर 144 रन ही रह जाता है।

चौथे मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI :-

भारत :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड -: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version