Google News Sports Digest Hindi

National Games: भारत की सबसे युवा खिलाड़ी चौदह वर्षीय धीनिधि देसिंघु ने यहां राष्ट्रीय खेलों (National Games) की तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरीं। इसके अलावा कर्नाटक पांच स्वर्ण पदक जीतकर पहले दिन पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। कर्नाटक की टीम ने पहले दिन कुल सात पदक जीते। इनमें पांच स्वर्ण, दो रजत थे। जबकि मणिपुर की टीम ने चार स्वर्ण, चार रजत जीते। इस तरह से वह दूसरे स्थान पर है। वहीं महाराष्ट्र की टीम अभी तीसरे स्थान पर है। उन्होंने दो स्वर्ण, तीन रजत, तीन कांस्य जीते हैं।

National Games के पहले दिन चमकी धीनिधि देसिंघु :-

राष्ट्रीय खेलों का पहला दिन कर्नाटक की देसिंघु के नाम रहा है। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर फ़्रीस्टाइल स्पर्धा में दो मिनट और 3.24 सेकंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इसके अलावा (National Games) कर्नाटक की इस तैराक देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई और 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण पदक जीता।

Dhinidhi Desinghu
image source via getty images

जबकि पेरिस ओलंपियन श्रीहरि नटराज ने हल्द्वानी के गोलापार में मानसखंड तरणताल में (National Games) तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल और पुरुषों की 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक जीता हैं। इसके अलावा महिलाओं की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में दिल्ली की भव्या सचदेवा 2:08.68 समय के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि महाराष्ट्र की अदिति सतीश हेगड़े 2:09.74 समय के साथ तीसरे स्थान पर रही है।

Dhinidhi Desinghu
image source via getty images

इसके अलावा (National Games) महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई में कर्नाटक की देसिंघु ने 1:03.62 का समय निकाला था। जिसके चलते हुए उन्होंने इसका भी स्वर्ण पदक जीता। जबकि कर्नाटक की ही नायशा शेट्टी ने 1:04.81 समय के साथ रजत पदक जीता। वहीं ओडिशा की सृष्टि उपाध्याय ने 1:05.20 समय के साथ ने कांस्य पदक जीता। फिर इसके बाद देसिंघु ने नीना वेंकटेश, शालिनी आर दीक्षित और लतीशा मंधाना के साथ मिलकर 4:01.58 के समय के साथ कर्नाटक को महिलाओं की 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल में भी स्वर्ण पदक दिलाया।

Dhinidhi Desinghu
image source via getty images

जबकि महाराष्ट्र ने इस प्रतियोगिता में 4:02.17 के समय के साथ रजत पदक जीता है। इसके अलावा तमिलनाडु ने 4:08.81 के समय के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं कर्नाटक की टीम ने पुरुषों की 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल में श्रीहरि नटराज, अनीश एस गौड़ा, आकाश मणि और चिनतन एस शेट्टी की टीम के साथ मिलकर 3:26.26 के समय के साथ राष्ट्रीय खेलों का नया रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता है। जबकि (National Games) इसी प्रतियोगिता में तमिलनाडु ने 3:29.92 समय के साथ रजत और गुजरात ने 3:32.23 के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

Srihari Nataraj
image source via getty images

इसके अलावा कर्नाटक के नटराज ने ही पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल में 1:50.57 का समय निकालकर अपना दिन का दूसरा दूसरा स्वर्ण पदक जीता। वहीं कर्नाटक के उनके साथी अनीश एस गौड़ा ने 1:52.42 का समय लेकर रजत पदक जीता। जबकि केरल के तैराक साजन प्रकाश ने 1:53.73 के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा पुरुषों की 100 मीटर बटरफ्लाई में तमिलनाडु के बेनेडिक्शन रोहित ने 53.89 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।

इस (National Games) प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के मिहिर अम्ब्रे 54.24 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि साजन प्रकाश 54.52 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। साजन का यह दिन का दूसरा कांस्य पदक था। इसके अलावा देहरादून में त्रिशूल शूटिंग रेंज में हरियाणा की एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता निशानेबाज रमिता जिंदल महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में क्वालीफिकेशन दौर में पहले स्थान पर रहीं। हरियाणा की इस निशानेबाज ने क्वालीफिकेशन दौर में कुल 634.9 अंक बनाए।

Dhinidhi Desinghu
image source via getty images

इस क्वालीफिकेशन दौर में उन्होंने महाराष्ट्र की आर्या बोरसे को 0.4 अंक से पीछे छोड़ा। जबकि तमिलनाडु की नर्मदा राजू केवल 0.1 अंक पीछे रहकर तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा केरल की विदरसा के विनोद 633.0 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। जबकि मध्य प्रदेश की श्रेया अग्रवाल 632.0 अंक, गुजरात की इलावेनिल वलारिवन 631.9 अंक, प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाने वाली अन्य निशानेबाज हैं।

इस दौरान (National Games) पुरुषों की रैपिड फायर पिस्टल में पंजाब के विजयवीर सिंह सिद्धू 587 अंक के साथ शीर्ष पर रहे। जबकि हरियाणा के अनीश भानवाला 582 अंक, सेना के नीरज कुमार 579 अंक, राजस्थान के भावेश शेखावत 577 अंक, सेना के ओंकार सिंह 574 अंक और सेना के गुरप्रीत सिंह 574 अंक ने भी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई। इस बीच लंदन ओलंपिक 2012 के रजत पदक विजेता विजय कुमार फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे।

Dhinidhi Desinghu
image source via getty images

इसके अलावा (National Games) पुरुष खो-खो में ओडिशा ने पश्चिम बंगाल को 44-28 से, कर्नाटक ने उत्तराखंड को 36-18 से और आंध्र प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 35-22 से हराया। जबकि महिला खो-खो में महाराष्ट्र टीम ने पश्चिम बंगाल पर 24-20 से करीबी जीत दर्ज की। इसके अलावा ओडिशा ने गुजरात को 26-16 से और कर्नाटक ने उत्तराखंड को 41-12 से हराया। इसी दौरान महिला रग्बी सेवन्स में पूल ए मैचों में दिल्ली ने पश्चिम बंगाल को 19-12 से, ओडिशा ने उत्तराखंड को 57-0 से और बिहार ने केरल को 58-0 से हराया। जबकि पूल बी मैचों में महाराष्ट्र ने तमिलनाडु के खिलाफ 68-0 के बड़े अंतर से जीत हासिल की।

इसके अलावा पुरुष रग्बी सेवन्स में पूल ए में महाराष्ट्र ने केरल को 39-0 से और पूल बी में ओडिशा ने बिहार को 29-0 से हराया। जबकि बैडमिंटन टीम स्पर्धा में राजस्थान ने पुरुषों के ग्रुप बी में अरुणाचल प्रदेश को 4-1 से हराया। इसके अलावा (National Games) महिलाओं के ग्रुप बी में उत्तराखंड ने गुजरात पर 3-2 से जीत दर्ज की। जबकि वाटरपोलो में पुरुषों में महाराष्ट्र ने हरियाणा को 20-0 से और सेना ने पंजाब को 17-1 से हराया। वहीं महिलाओं के वर्ग में केरल ने तमिलनाडु को 25-0 से और पश्चिम बंगाल ने हरियाणा को 25-0 के बड़े अंतर से हराया। इसके अलावा बास्केटबॉल 5×5 के पुरुष वर्ग में दिल्ली ने राजस्थान को 94-75 से हराया। जबकि महिला वर्ग में केरल ने उत्तर प्रदेश को 76-37 से हराया।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version