IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर के मैदान पर खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 4 विकेटों से हरा कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी कमाल का प्रदर्शन किया। हालांकि, इस मुकाबले में भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली घुटने में चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं थे।
IND vs ENG: दूसरे वनडे में खेल सकते हैं विराट कोहली

भारत और इंग्लैंड के बीच 9 फरवरी को कटक में दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा इससे पहले भारतीय फ़ैस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पहले वनडे मैच में घुटने की चोट के कारण विराट कोहली (Virat Kohli) नहीं खेल पाए थे और उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में मौका दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरे वनडे मुकाबले में भारत के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा रहेंगे।
IND vs ENG: भारतीय उपकप्तान ने दी विराट कोहली के चोट को लेकर अपडेट

भारतीय टीम के वाइस कैप्टन शुभमन गिल ने विराट कोहली के चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि विराट कोहली कटक में होने वाले दूसरे वनडे के लिए मैदान में वापसी करेंगे। उन्होंने कहा कि पहला मैच शुरू होने से पहले विराट ठीक थे लेकिन उनके घुटने में थोड़ी समस्या थी लेकिन अब घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब वह पूरी तरह से ठीक हैं और दूसरे वनडे मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।
IND vs ENG: पहले मैच के हीरो रहे थे शुभमन गिल

विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुपस्थिति में नंबर तीन पर खेल रहे दाएं हाथ के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 95 गेंदों में 87 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अर्धशतक लगाया। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने नागपुर में खेले गए मुकाबले में दो युवा खिलाड़ियों को वनडे डेब्यू करने का मौका दिया। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







