Thursday, February 12

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट (IND Vs NZ 2nd Test) में अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने लंच से पहले अपनी टीम को दो सफलता दिलाई है। इसी के साथ, उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में कीर्तिमान रचते हुए अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंदी को पीछे छोड़ दिया है।

मैच के बारे में अधिक बात करें तो, न्यूजीलैंड के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले दिन के खेल में लंच ब्रेक तक 92 के स्कोर पर 2 विकेट गँवा दिए। कप्तान एवं सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (15) और विल यंग (18) रन बनाकर आउट हुए, जबकि डेवोन कॉन्वे 47 रन बनाकर और रचिन रविंद्र 5 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

भारत ने इस मुकाबले में अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बड़े बदलाव किए, जिसके परिणामस्वरूप केएल राहुल, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को बाहर होना पड़ा। उनकी जगह पर शुभमन गिल, आकाश दीप और वाशिंगटन सुन्दर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। हालांकि, अश्विन ने अपनी टीम को शुरूआती दो विकेट दिलाकर उन्हें अच्छी स्थिति में लाया है।

WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने रविचंद्रन अश्विन

IND Vs NZ 2nd Test: Ravichandran Ashwin Made A Big Record In WTC
Ravichandran Ashwin

पुणे में न्यूजीलैंड के खिलाफ दो विकेट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। पहले दिन के लंच ब्रेक तक, अश्विन ने 39 मैचों की 74 पारियों में 20.74 की औसत से 188 विकेट चटकाए हैं। अनुभवी स्पिनर का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/71 का रहा है।

Ravichandran Ashwin ने छोड़ा Nathan Lyon को पीछे

IND vs NZ 2nd Test: Ravichandran Ashwin Made A Big Record In WTC
Nathan Lyon

अश्विन ने WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन को पीछे छोड़ दिया है। लॉयन ने अपने WTC करियर में 43 मैचों की 78 पारियों में 26.70 की औसत से 187 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8/64 का रहा है।

गौरतलब हो कि, अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 में भी सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस चक्र में अब तक 12* मैचों की 22 पारियों में 22.42 की औसत से 56 विकेट चटकाए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version