Monday, February 2

IND vs NZ 3rd Test Records: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्‍ट जीतकर कीवियों ने इतिहास रच दिया है। भारत की सरजमीं पर न्‍यूजीलैंड की टीम पहली बार क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल रही है। मुंबई टेस्‍ट मैच भले ढाई दिन में खत्‍म हो गया है लेकिन इस मैच में दोनों ही टीमों ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बनाए हैं। इसके साथ ही मैच के हीरो रहे एजाज पटेल ने भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। 

IND vs NZ 3rd Test Records: न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत 

IND vs NZ 3rd Test Records: India and New Zealand made these 6 big records, know
IND vs NZ 3rd Test Records-New Zealand won the series 3-0/Getty Images

दोनों टीमों के बीच खेले गए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच मे काफी उतार-चढ़ाव भरा मैच देखने को मिला लेकिन अंत मे न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 25 रनों से अपने नाम कर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। वही इस मुकाबले की और अधिक बात करें तो इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जहां उन्होंने पहली पारी में 235 रन बनाए थे।

इसके बाद टीम इंडिया ने 263 रन बनाए और 28 रनों की लीड हासिल कर ली। इसके बाद कीवी टीम दूसरी पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला। जिसे टीम इंडिया चेज नहीं कर सकी और वह 121 रनों पर ऑलआउट हो गए।

IND vs NZ 3rd Test Records: कब-कब भारत टेस्ट में 200 से कम का लक्ष्य हासिल करने में विफल रहा

120 बनाम वेस्टइंडीज ब्रिजटाउन 1997

147 बनाम न्यूजीलैंड वानखेड़े 2024

176 बनाम श्रीलंका गॉल 2015

194 बनाम इंग्लैंड एजबेस्टन 2018

IND vs NZ 3rd Test Records: India and New Zealand made these 6 big records, know
IND vs NZ 3rd Test Records/Getty Images

IND vs NZ 3rd Test Records: न्यूजीलैंड द्वारा डिफेन्ड किया गया सबसे कम लक्ष्य

137 बनाम इंग्लैंड वेलिंगटन 1978

147 बनाम भारत वानखेड़े 2024 (एजाज 6/57)

176 बनाम पाकिस्तान अबू धाबी 2018 (एजाज ने डेब्यू पर 5/59)

241 बनाम ऑस्ट्रेलिया होबार्ट 2011

246 बनाम इंग्लैंड द ओवल 1999

IND vs NZ 3rd Test Records: टेस्‍ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार बाएं हाथ के स्पिनर ने चारों पारियों में पांच विकेट चटकाए

पहली पारी: जडेजा 5/65

दूसरी पारी: एजाज 5/103

तीसरी पारी: जडेजा 5/55

चौथी पारी: एजाज 6/57

IND vs NZ 3rd Test Records: भारत की तरफ से 100+ के स्‍ट्राइक रेट से प्रत्येक पारी में 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज 

वीरेंद्र सहवाग 55 रन 46 गेंदों मे और 55 रन 55 गेंदों मे – बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली 2011

यशस्वी जायसवाल 72 रन 51गेंदों मे और 51 रन 45 गेंदों मे – बनाम बांग्लादेश कानपुर 2024

ऋषभ पंत 60 रन 59 गेंदों मे और 64 रन 57 गेंदों मे – बनाम न्यूजीलैंड वानखेड़े 2024

IND vs NZ 3rd Test Records: टेस्ट में दो बार पांच विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के स्पिनर

IND vs NZ 3rd Test Records: India and New Zealand made these 6 big records, know
IND vs NZ 3rd Test Records-Ajaz Patel/Getty Images

डैनियल विटोरी 5/62 और 7/87 बनाम ऑस्ट्रेलिया ऑकलैंड 2000

डैनियल विटोरी 6/70 और 6/100 बनाम बैन चटगाँव 2004

मिशेल सेंटनर 7/53 और 6/104 बनाम भारत पुणे 2024

एजाज़ पटेल 5/103 और 6/57 बनाम भारत वानखेड़े 2024

IND vs NZ 3rd Test Records: सकलैन मुश्ताक के बाद किया एजाज़ पटेल ने ये कमाल

एजाज रिचर्ड हैडली 9 और डेनियल विटोरी 3 के बाद एक मैच में दस विकेट लेने वाले एजाज़ पटेल न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज हैं। वह सकलैन मुश्ताक के बाद भारत में एक मैच में दस या उससे ज्‍यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए, जिन्होंने 1999 के दौरे में दो बार दस विकेट लिए थे।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version