IND vs NZ: भारत का सूफड़ा साफ करने वाली कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम ने इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय अपनी टीम के सभी खिलाड़ियों को दिया। उन्होंने एजाज पटेल और विल यंग की भी तारीफ की जिनके दम पर न्यूजीलैंड ऐतिहासिक जीत दर्ज करने में कामयाब रहा।

IND vs NZ: सीरीज जीतकर बेहद खुश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम

IND vs NZ: Captain Tom Latham's big statement after New Zealand's historic victory, gave credit for the victory to this player
IND vs NZ-Tom Latham/Getty Images

भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-0 से सूपड़ा साफ करने से बेहद खुश न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने कहा कि उनके खिलाड़ी गेंद और बल्ले से आक्रामक और सक्रिय होकर मौके का फायदा उठाने में सफल रहे। भारतीय टीम जीत के लिए 147 रन का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 121 रन पर आउट हो गयी। इस 25 रन की हार के साथ ही भारतीय टीम का घरेलू सरजमीं पर कम से कम तीन मैचों वाली टेस्ट श्रृंखला में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ है।

IND vs NZ:लैथम ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा:

उन्होंने कहा इस सीरीज को जीतने के बाद हम बहुत बहुत खुश हूं। श्रृंखला की शुरुआत से लेकर इस स्थिति तक पहुंचने के लिए खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा काम किया है। मुंबई में इस जीत को हासिल करना और भी खास है। हम बल्लेबाजी और गेंदबाजी के दौरान आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना किया और उसमे हम कामयाब भी रहे।

IND vs NZ: उन्होंने यह भी कहा कि:

हमारी टीम हर मैदान की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में सफल रही। खिलाड़ियों ने जिस तरह से अलग अलग परिस्थितियों में ने खुद को ढाला वो शानदार हैं। यह पूरी तरह से टीम प्रयास है। पिछले मैच में मिचेल सैंटनर और इस मैच में एजाज पटेल ने बढ़िया प्रदर्शन किया। हम यहां आक्रामक रूख अपनाना चाहते थे। बल्ले से आक्रामक रूख अपनाने के साथ हम गेंद से सजग प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे थे।

IND vs NZ: श्रीलंका से सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने किया जबरदस्त वापसी

IND vs NZ: Captain Tom Latham's big statement after New Zealand's historic victory, gave credit for the victory to this player
IND vs NZ/Getty Images

इस श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड को श्रीलंका में 0-2 की करारी शिकस्त मिली थी। लैथम ने श्रीलंका में टीम के प्रदर्शन का बचाव किया। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि हमने वहां खराब प्रदर्शन किया। भारत दौरे पर टॉस हमारे पक्ष में रहा और हम मैच में दबदबा बनाने के लिए रन बनाने में सफल रहे।

IND vs NZ: प्लेयर ऑफ द मैच बने एजाज पटेल ने कहा कि:

मैच में 11 विकेट लेने कर प्लेयर ऑफ द मैच बने एजाज पटेल ने कहा कि उन्होंने सिर्फ पिच का फायदा उठाने पर ध्यान केंद्रित किया और गेंद की उछाल को लेकर आश्वस्त थे और उन्हें इसका फायदा भी मिला। उन्होंने स्पिन गेंदबाजी के बारे मे कहा कि, जब आप लय में होते हैं तो इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहते हैं। मैं सुबह के सत्र (दूसरे दिन) में भी आत्मविश्वास महसूस कर रहा था, लेकिन पिच से मुझे ज्यादा मदद नहीं मिली।

उन्होंने कहा आगे कहा कि, दोपहर के सत्र में गेंद ज्यादा हरकत कर रही थी और इससे मुझे आत्मविश्वास मिला। ऋषभ पंत ने पूरी श्रृंखला में शानदार बल्लेबाजी की। मुझे उन्हें आउट करने के लिए लीक से हटकर सोचना पड़ा और मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं एक नई योजना के साथ गेंदबाजी कर उनसे आगे रहूं।

IND vs NZ: विल यंग को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चुना गया प्लेयर ऑफ द सीरीज

IND vs NZ: Captain Tom Latham's big statement after New Zealand's historic victory, gave credit for the victory to this player
IND vs NZ-विल यंग/Getty Images

विल यंग को तीन मैचों में 244 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्होंने कहा, भारत में एक जीत बड़ी बात थी लेकिन बार-बार जीतना बहुत बड़ी बात है। मैंने इसे सरल बनाए रखने की कोशिश की, कभी-कभी मुझे रक्षात्मक खेल पर भरोसा करने की ज़रूरत होती है और कभी-कभी मुझे तेजी से रन बनाने पर ध्यान देना होता था। उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस दौरे पर टीम के साथ हमने जो यादें बनाई है वह हमारे साथ रहेगी। हम एक दूसरे के साथ का लुत्फ उठाते हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version