Monday, February 2

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला खेल गया। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। काफी लंबे समय के बाद टीम इंडिया को किसी टीम ने हिंदुस्तान की धरती पर क्लीन स्वीप कर दिया।

भारतीय टीम को इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में 25 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया को मिली हार के साथ ही उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भी नुकसान हुआ है। टीम इंडिया से नंबर 1 का ताज अब छिन गया है। भारतीय टीम को इस सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने चारों खाने चित किया है। जिसके कारण टीम इंडिया को अब फाइनल में जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

IND vs NZ: छिन गया टेस्ट रैंकिंग का ताज

IND vs NZ: WTC Points Table Team India's dominance ends, Rohit and company in trouble
IND vs NZ: WTC Points Table Team India’s dominance ends/Getty Images

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अब पहले स्थान से खिसक कर दूसरे स्थान पर आ गई है।

मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया 62.82 के PCT अंकों के साथ पहले स्थान पर थी, लेकिन अब वे 58.33 PCT अंकों के साथ दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 62.30 PCT अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है। 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड को हुआ फायदा

कीवी टीम को इस सीरीज के बाद काफी ज्यादा फायदा हुआ है। उनकी टीम सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले 5वें स्थान पर थी। जहां उनका PCT अंक 50 था, लेकिन इस मुकाबले में मिली जीत के कारण उनका अंक 54.55 हो गया और उनकी टीम अब चौथे स्थान पर आ गई है। वहीं साउथ अफ्रीका को नुकसान हो गया है। वह अब 5वें स्थान पर हैं। इस एक मैच में पूरी अंक तालिका को ऊपर-नीचे कर दिया है।

IND vs NZ: एक नजर मुकाबले पर

IND vs NZ: WTC Points Table Team India's dominance ends, Rohit and company in trouble
IND vs NZ/Getty Images

दोनों टीमों के बीच खेले गए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मे तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच मे काफी उतार-चढ़ाव भरा मैच देखने को मिला लेकिन अंत मे न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 25 रनों से अपने नाम कर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। वही इस मुकाबले की और अधिक बात करें तो इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। जहां उन्होंने पहली पारी में 235 रन बनाए थे।

इसके बाद टीम इंडिया ने 263 रन बनाए और 28 रनों की लीड हासिल कर ली। इसके बाद कीवी टीम दूसरी पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई और टीम इंडिया को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला। जिसे टीम इंडिया चेज नहीं कर सकी और वह 121 रनों पर ऑलआउट हो गए।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version