IND vs NZ: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली है तीन मैचों (IND vs NZ) की टेस्ट सीरीज किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। रोहित ने पूरे सीरीज में सिर्फ 15.16 की औसत से 91 रन ही बना सके। इतना ही नहीं उनकी कप्तानी में भारतीय टीम को 12 साल बाद पहली बार सीरीज भी गंवानी पड़ी है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा सामने से नेतृत्व करने के लिए जाने जाते रहे हैं।

हर बड़े मौकों पर वो ओपनिंग में आकर ही जीत की नींव रखने का काम करते हैं। इसी वजह से उनकी गिनती सफल कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर होती है लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ की मौजूदा सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। न्यूजीलैंड की टीम ने भारतीय टीम को ऐसा जख्म दिया है जिसे वह चाहकर भी नहीं भूला पाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। इस सीरीज में उन्होंने अपने करियर का सबसे बुरा समय देखा है। 

IND vs NZ: टेस्ट करियर मे रोहित शर्मा की सबसे खराब बल्लेबाजी

IND vs NZ: Rohit Sharma got a Diwali gift, it is something that will blow your mind
IND vs NZ-Rohit Sharma /Getty Images

IND vs NZ: टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मुकाबले हारकर पहले ही सीरीज गंवा चुकी है। वहीं रोहित भी इस सीरीज की पांचों पारियों में फ्लॉप रहे लेकिन मुंबई टेस्ट की दूसरी पारी में उनके पास एक बड़ी पारी खेलकर मैच जिताने का मौका था। साथ ही ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले अपना खोया हुआ आत्मविश्वास भी हासिल कर सकते थे लेकिन रोहित 2 चौकों की मदद से सिर्फ 11 रन ही बना पाए। 

बात दें कि, इसके साथ ही बल्लेबाज के दौर पर ये उनकी टेस्ट करियर की सबसे खराब सीरीज साबित हुई। भारतीय कप्तान ने इस सीरीज में महज 15.16 की औसत से 91 रन बनाए। यह भी बता दें कि, कम से कम 3 मैचो की टेस्ट सीरीज में ये उनके टेस्ट करियर का सबसे खराब औसत है। 

इतना ही नहीं स्पिन गेंदबाजों के दबदबे के बीच दो तेज गेंदबाजों ने उन्हें काफी परेशान किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित 6 में से 4 बार पेसर्स के खिलाफ आउट हुए। टिम साउदी और मैट हेनरी ने 2-2 बार उनका शिकार किया। इसके अलावा रोहित शर्मा पिछले 5 टेस्ट मैचों की 10 पारियों में महज 13.30 की औसत 133 रन बना सके हैं। बता दें कि, साल 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत के साथ रोहित ने टेस्ट में ओपनिंग करनी शुरू की थी। उसके बाद से टेस्ट में उनका औसत (42.29) सबसे निचले स्तर पर आ गया है। 

IND vs NZ: कप्तानी पर भी लगा ‘दाग’

IND vs NZ: Rohit Sharma got a Diwali gift, it is something that will blow your mind
IND vs NZ-Rohit Sharma Test Captaincy/Getty Images

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। बल्लेबाजी के अलावा कप्तान के तौर पर भी रोहित के फैसले कई मौकों पर गलत साबित हुए तो वहीं भाग्य ने भी उनका साथ नहीं दिया। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने हार के कई शर्मनाक रिकॉर्ड बनाए और यह भी कह सकते हैं कि भारतीय टीम को कुल मिलाकर चारों तरफ उन्हें मुंह की खानी पड़ी। 

सबसे पहले रोहित के गलत फैसले बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम सिर्फ 46 रन ढेर हो गई फिर उस मैच को जीतकर न्यूजीलैंड ने भारत में टेस्ट जीत के 36 साल के सूखे को खत्म किया। उसके बाद पुणे हारकर टीम इंडिया 12 साल बाद अपने घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई। वहीं सीरीज में 3 में से 2 टॉस हार गए, जिसका फायदा न्यूजीलैंड को हुआ। बता दें कि, रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर में कप्तानी करते हुए 21 में से 8 मैचों में ही टॉस जीत सके हैं। टेस्ट में टॉस जीतने के मामले में वह दूसरे सबसे खराब भारतीय कप्तान हैं। 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावाखेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version