Tuesday, February 24

न्यूज़ीलैंड की टीम इस समय भारत के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज़ खेल रही है। भारतीय टीम ने शुरुआती 3 मैच जीते थे, लेकिन पिछले मैच में कीवी टीम ने मुकाबला जीतकर सीरीज़ में फाइटबैक दिया है।

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज़ का आख़िरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाना है। दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि आप त्रिवेंद्रम टी20 में किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, त्रिवेंद्रम पिच रिपोर्ट

IND Vs NZ Match Today Know Head To Head Thiruvanantpuram Stadium Pitch Report And Weather Forecast
IND Vs NZ Match Today Know Head To Head Thiruvanantpuram Stadium Pitch Report And Weather Forecast

त्रिवेंद्रम के ग्रीनफ़ील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर अगर पिच की बात करें, तो यहाँ अच्छी बैटिंग विकेट देखने को मिलती है, जहाँ बड़े शॉट्स आसानी से लगते हैं। हालाँकि गेंद पुरानी होने के बाद बड़े हिट्स लगाना थोड़ी मुश्किल ज़रूर होता है, लेकिन उसके बाद भी यहाँ बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं, क्योंकि यहाँ की बाउंड्री भी छोटी हैं और गेंद आसानी से ट्रैवल करती है।

चेज़ करते समय ड्यू आती है, जिसका फायदा मिलता है और वो बड़े स्कोर भी आसानी से चेज़ करने में सफल रहती हैं। क्योंकि ओस के कारण गेंद ग्रिप नहीं करेगी, इसलिए गेंदबाज़ों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

एवरेज स्कोर- 139

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 144.5

2nd इनिंग एवरेज स्कोर- 133.8

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच चौथे मैच के दौरान मौसम अच्छा रहने वाला है। इस दिन तापमान भी काफ़ी बढ़िया रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो 27 डिग्री से 13 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं ह्यूमिडिटी ज़्यादा नहीं रहने वाली है, जो लगभग 29% तक रह सकती है। इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं और हवा की रफ़्तार भी 8 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।

ग्रीनफ़ील्ड क्रिकेट स्टेडियम, त्रिवेंद्रम के आँकड़े

वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अब तक 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 2 बार चेज़ करने वाली और 2 बार टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है।

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 2

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 2

हाईएस्ट स्कोर- इंडिया (235/4 बनाम ऑस्ट्रेलिया 2023)

लोवेस्ट स्कोर- साउथ अफ्रीका (106/8 बनाम इंडिया 2022)

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

इस मैदान पर अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात की जाए, तो यहाँ टीम इंडिया ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत दर्ज की है और 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Total Match 4
Won 3
Lost 1
Tie 0
No Result 0

न्यूज़ीलैंड की टीम ने वाइजैग के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में अब तक एक ही मैच खेला है, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Total Match 1
Won 0
Lost 1
Tie 0
No Result 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version