Saturday, June 20

Australian Open: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लेस अल्कारेज साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियन ओपन में पुरुष एकल वर्ग का पहला सेमीफाइनल मैच कार्लोस अल्कारेज और एलेक्सजेंडर ज्वेरेव के बीच खेला गया था। वहीं इन दोनों दिग्गजों के बीच यह मैच काफी रोमांचक भरा रहा था। लेकिन अंत में कड़ा संघर्ष करते हुए अल्कारेज इस मैच को जीतकर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे अल्कारेज :-

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लेस अल्कारेज साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं। इसके अलावा पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल मैच में अल्कारेज ने एलेक्सजेंडर ज्वेरेव को पांच सेटों में है दिया है।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

वहीं इन दोनों दिग्गजों के बीच यह मैच पांच घंटे 27 मिनट तक चला था। इसमें अंत में स्पेन का यह खिलाड़ी अल्कारेज जीत हासिल करने में सफल रहा है। इसक चलते हुए ल्कारेज ने ज्वेरेव को 6-4, 7-6 (5), 6-7 (3), 6-4 (4), 7-5 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अंत तक काफी करीबी रहा था यह मुकाबला :-

इसके अलावा अल्कारेज और ज्वेरेव के बीच शुरू से ही यह पहला सेमीफाइनल मैच काफी रोमांचक भरा रहा था। इस मैच में अल्कारेज ने जहां पहले दो सेट जीतकर मैच में बढ़त ले ली थी। इसके बाद ज्वेरेव ने टाई ब्रेकर में जाकर अगले दो सेट जीतकर अपने नाम कर लिए थे। इसके चलते हुए इस मैच का निर्णय पांचवें सेट में जाकर हुआ था। इसके बाद निर्णायक सेट में ज्वेरेव ने शुरुआती दो गेम जीत लिए थे। लेकिन इसका तीसरा गेम अल्कारेज ने जीत लिया था।

Carlos Alcaraz
Carlos Alcaraz

इसके बाद ज्वेरेव ने भी हालांकि हार नहीं मानी और चौथा गेम जीतने में सफल रहे थे। वहीं इसके बाद अल्कारेज ने 10वें गेम में जाकर स्कोर 5-5 से बराबर कर दिया था और फिर उन्होंने ज्वेरेव को मैच में कोई मौका नहीं देते हुए अगले दो गेम और जीत लिए। इसके चलते हुए अल्कारेज ने यह पांचवां सेट जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके बाद अब अल्कारेज का फाइनल मैच नोवाक जोकोविच से होगा। क्यूंकि उन्होंने भी एक अन्य सेमीफाइनल में यानिक सिनर को हराया है।

ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने जीता मिश्रित युगल का खिताब :-

ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स की इस ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी साल के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे साल मिश्रित युगल का खिताब जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई है।

Olivia Gadecki and John Peers
Olivia Gadecki and John Peers

इसके अलावा इस बार वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाली गाडेकी और पीयर्स की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने फाइनल मैच में क्रिस्टीना म्लाडेनोविक और मैनुअल गिनार्ड की फ्रांसीसी जोड़ी को 4-6, 6-3, 10-8 से हराया है। वहीं इस टूर्नामेंट में इससे पहले जिम पुघ और याना नोवोत्ना ने साल 1988 और 1989 में लगातार खिताब जीते थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version