Saturday, June 13

भारतीय टीम को एक बार फिर से अपने घर में टेस्ट क्रिकेट में हार का सामना करना पड़ा है। जब से गौतम गंभीर टीम के कोच बने हैं तब से 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार मिली हैं। उनमें से भी 2 जीत बांग्लादेश और 2 वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली हैं। सीरीज़ का दूसरा मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पहले मैच में अफ्रीका ने 30 रनों से जीत दर्ज करके सीरीज़ में बढ़त बना ली है और वह यह सीरीज़ नहीं हार सकते हैं। टीम इंडिया इस मुकाबले में कमबैक करना चाहेगी। इस मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में क्या बदलाव हो सकता हैं, इस आर्टिकल में जानते हैं।

इन खिलाड़ियों को मिल सकती है प्लेइंग इलेवन में जगह

IND vs SA: Team India Expected Playing 11 In Guwahati Test
IND vs SA: Team India Expected Playing 11 In Guwahati Test

1. केएल राहुल (KL Rahul)

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज़ केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में ओपनिंग करते हुए दिखेंगे। उन्होंने इंग्लैंड और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली पिछली टेस्ट सीरीज़ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। पहले मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे लेकिन इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे ताकि सीरीज़ में बराबरी की जा सके।

2. यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल केएल राहुल के साथ ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच की दोनों पारियों में वह खराब शॉट खेलते हुए आउट हो गए थे, इसलिए उन्हें शुरुआत में थोड़ा धैर्य से खेलना चाहिए।

3. साई सुदर्शन (Sai Sudharsan)

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी तकनीक और टेंपरामेंट से प्रभावित करने वाले साई सुदर्शन को नंबर 3 पर मौका दिया जा सकता है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ इंडिया के लिए भी कुछ अच्छी पारियां खेली हैं। इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें बैक कर रही है। शुभमन गिल के चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम में वापस से जगह दी जा सकती है। उन्हें पिछले मैच में कॉम्बिनेशन के चलते प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया था।

4. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) (कप्तान)

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत चोट के चलते इस सीरीज़ से बाहर हो गए थे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को मौका दिया गया था। लेकिन इस सीरीज़ में वह वापसी कर रहे हैं और उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पर कोई सवाल नहीं है। इस मैच में वह कप्तानी संभालते हुए भी दिख सकते हैं, क्योंकि शुभमन गिल पहले मैच में चोटिल हो गए थे।

5. ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel)

भले ही ध्रुव को नियमित रूप से टीम में मौका नहीं मिलता है, लेकिन जब भी उन्हें टीम में जगह दी गई है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन ही किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले ही मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए शतक जड़कर अपनी जगह पक्की कर ली थी। उसके बाद साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ भी शतक जड़ा, जिससे अब उन्हें प्लेइंग इलेवन में खिलाना मजबूरी सी बन गई है।

6. रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja)

इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की टीम में जगह पर सवाल उठाए जा रहे थे। लेकिन इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ और अब वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज़ के बाद उन्होंने ऐसा प्रदर्शन किया है कि उनकी जगह पर कोई सवाल नहीं उठेगा। 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाने के साथ-साथ 7 विकेट भी लिए थे।

7. वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)

ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को रविंद्र जडेजा के साथ टीम में मौका दिया जा सकता है। उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। मैनचेस्टर टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में युवा ऑलराउंडर का बड़ा योगदान था। पहले मैच में उन्हें भले ही बल्लेबाज़ी का मौका नहीं मिला था, लेकिन गेंदबाज़ी से उन्होंने अच्छा काम किया था।

8. अक्षर पटेल

अक्षर पटेल को पहले मैच में भी मौका दिया गया था और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। दूसरी पारी में वह एकलौते ऐसे बल्लेबाज़ थे जो चेज़ करने का सोच रहे थे और बड़े शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने गेंदबाज़ी से भी 2 विकेट लिए थे और बल्लेबाज़ी से भी कुछ रन बनाए थे।

9. कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव इस समय अपनी सबसे बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। वह हर फॉर्मेट में अपनी गेंदबाज़ी से बल्लेबाज़ों को चकमा दे रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था और चाइनामैन गेंदबाज़ अफ्रीका की कमजोरी रहे हैं, इसलिए उनकी जगह टीम में बन सकती है।

10. मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj)

टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ों की बात की जाए, तो मोहम्मद सिराज खेलते हुए दिख सकते हैं। उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ की अच्छी फॉर्म को यहां भी बरकरार रखा है और पहले मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए विंडीज़ टीम की कमर तोड़ दी थी। अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वैसा ही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे।

11. जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह खेलते हुए दिख सकते हैं। पहले मैच में अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और इस मैच में भी वह उसे दोहराना चाहेंगे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version