Wednesday, June 10

साउथ अफ्रीका की टीम 6 सालों के बाद पहली बार भारत का दौरा कर रही थी जहाँ दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने बेहद कम स्कोर डिफेंड करते हुए 30 रनों से जीत दर्ज कर ली और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं। यहीं नहीं उन्होंने एक दशक के बाद भारत की सरजमीं पर कोई टेस्ट मुकाबला जीता हैं। तो चलिए, जानते हैं उस जीत के बाद दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा हैं।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs SA Head To Head In Test
IND vs SA Head To Head In Test

टेस्ट क्रिकेट में अब तक दोनों टीमों ने 45 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 16 मुकाबले जीते हैं और 19 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 10 मैच ड्रा रहे हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका ने खेले 45 मैचों में 19 जीते हैं और 16 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 10 मैच ड्रा हुए हैं।

INDIA
SOUTH AFRICA
45 Match 44
16 Won 19
19 Lost 16
10 Draw 10

भारत में इंडिया और साउथ अफ्रीका का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

भारत में खेले गए मुकाबलों में भी साउथ अफ्रीकी टीम पिछड़ते हुए दिख रही हैं। भारत की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें अफ्रीकी टीम ने 6 मैच जीते, जबकि 10 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा जबकि 4 मैच ड्रा रहे हैं।

भारत ने घरेलू सरजमीं में अफ्रीका के खिलाफ खेले 20 टेस्ट मुकाबलों में 10 जीते और 6 में हार का सामना करना पड़ा और 4 मैच ड्रा रहे हैं।

INDIA
SOUTH AFRICA
20 Match 20
10 Won 6
6 Lost 10
4 Draw 4

बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड में हेड टू हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया हैं। यहीं नहीं इस मैदान पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जायेगा।

इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 643 रन है, जो उन्होंने साल 2010 में कोलकता के इसी ईडन गार्डन स्टेडियम में बनाया था। वहीं, अगर लोएस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 66 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 1996 में डरबन में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 643/6
लोवेस्ट स्कोर 66/10

साउथ अफ्रीका के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

साउथ अफ्रीका का टेस्ट में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 640 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2010 में सेंचुरियन में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोएस्ट टोटल की बात करें, तो वह 55 रन है, जो साल 2024 में केप टाउन में बनाया गया था।

हाईएस्ट स्कोर 640/4
लोवेस्ट स्कोर 55/10

 

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version