Wednesday, June 17

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच इकाना में खेला जाना था। लेकिन ज्यादा स्मॉग की वजह से लो विसिब्लिटी थी और मुकाबला रद्द कर दिया गया।

टीम इंडिया ने तीसरे मैच में जीत दर्ज की थी और वो अभी सीरीज में 2-1 से आगे चल रही हैं। इस मुकाबले को जीतने के बाद वो सीरीज अपने नाम कर लेगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती हैं।

अभिषेक और संजू कर सकते हैं ओपनिंग

IND vs SA 5th T20I: Team India Expected Playing11 In Ahmedabad Match
IND vs SA 5th T20I: Team India Expected Playing11 In Ahmedabad Match

अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। सैमसन और अभिषेक की जोड़ी ने अब तक मिले मौकों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं। लेकिन जब से गिल को टीम में जगह दी गई हैं तब से संजू का पत्ता प्लेइंग इलेवन से कट गया हैं।

लखनऊ में होने वाले मुकाबले में शुभमन गिल के चोटिल होने की ख़बरें आ रही थी और कोई रिस्क न लेते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता हैं। क्योंकि वो टेस्ट और वनडे के कप्तान हैं और टी20 टीम में भी उनका बिना प्रदर्शन के टी20 वर्ल्ड कप खेलना तय हैं। इसलिए इंजरी बढ़ न जाये, उन्हें आराम दिया जा सकता हैं और संजू को जगह दी जा सकती हैं।

कप्तान सूर्या की फॉर्म चिंता का विषय

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म बहुत अच्छी नहीं रही है। जब से वह कप्तान बने हैं, तब से ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह न तो तेजी से रन बना पा रहे हैं और न ही अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पा रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते थे। इस सीरीज की शुरुआत भी उनकी खराब रही है। उनकी कप्तानी में टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है और उस स्ट्रीक को यहां भी बरकरार रखना चाहेंगे।

तिलक और जितेश संभालेंगे मध्यक्रम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जितेश शर्मा खेलते हुए दिख सकते हैं। तिलक ने फिर से फॉर्म में वापसी कर ली हैं और रन बना रहे हैं। अक्षर पटेल का बल्लेबाजी आर्डर अभी तय नहीं हैं लेकिन वो मिडल आर्डर में ही खेलते हुए दिख सकते हैं।

जितेश शर्मा को टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन से पहले मौका दिया है। लेकिन उनकी भी परफॉर्मेंस लगातार डिप कर रही है और अगर वह इस मैच में नहीं चले, तो उनके ऊपर दबाव बढ़ता जाएगा। हार्दिक ने चोट से वापस आने के बाद अपनी पुरानी फॉर्म दिखाई है।

शिवम दुबे पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, इसलिए वह भी जगह बरकरार रख सकते हैं। हालाँकि उनके बैटिंग आर्डर से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा हैं।

अर्शदीप ने किया था शानदार प्रदर्शन

अर्शदीप सिंह का दूसरा मैच ख़राब रहा था लेकिन उसके बाद उन्होंने धर्मशाला में शानदार वापसी करते हुए मैन ऑफ़ द मैच जीता था। भले ही उनका एक मैच अच्छा जाए, लेकिन वो वापसी करना जानते हैं और अहमदाबाद में भी उनसे इसी की उम्मीद लगाई जाएगी।

हर्षित ने भी बुमराह की अनुपस्थिति में अच्छा प्रदर्शन किया था इसलिए उनका भी प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग पक्का हैं। क्योंकि अब तक बुमराह की वापसी पर कोई खबर नहीं आई हैं। वरुण चक्रवर्ती का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है। जसप्रीत बुमराह की जगह पर कोई सवाल नहीं है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम   और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version