Saturday, March 21

Intercontinental Cup: यूरोपीय फुटबॉल के दिग्गज क्लब पेरिस सेंट जर्मेन ने साल 2025 के अंत में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। वहीं इस रोमांचक फाइनल मैच में पीएसजी क्लब ने ब्राजील के प्रतिष्ठित क्लब फ्लेमेंगो को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हरा दिया है।

पीएसजी ने जीता इंटरकॉन्टिनेंटल कप टूर्नामेंट :-

यूरोप के दिग्गज फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन ने फाइनल मैच में फ्लेमेंगो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। इस खिताबी मैच में पीएसजी की जीत के सबसे बड़े हीरो गोलकीपर मात्वेई सफोनोव रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में लगातार चार पेनल्टी बचाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

Paris Saint-Germain team
Paris Saint-Germain team

इसके अलावा इस बार निर्धारित समय और अतिरिक्त समय के बाद यह मैच 1-1 की बराबरी पर रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी की टीम ने 2-1 से बाजी जीत ली है। इसके अलावा अब यह ट्रॉफी पीएसजी टीम की इस साल की छठी खिताबी जीत भी है।

काफी रोमांचक रहा यह फाइनल मैच :-

इसके अलावा इस बार यह इंटरकॉन्टिनेंटल कप का फाइनल सभी फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी थ्रिलर से कम नहीं रहा है। क्यूंकि इस मैच के निर्धारित 90 मिनट और अतिरिक्त समय के बाद यह मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। इस मैच में पीएसजी की तरफ से जॉर्जियाई स्टार ख्विचा क्वारात्स्खेलिया ने 38वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी।

Paris Saint-Germain team
Paris Saint-Germain team

तब उनका यह गोल तकनीक, गति और आत्मविश्वास का अच्छा उदाहरण था। लेकिन ब्राजील के दिग्गज क्लब फ्लेमेंगो ने भी इस मैच में हार नहीं मानी थी। उनके लिए मैच के 2वें मिनट में जोर्जिन्हो ने पेनल्टी को गोल में बदलते हुए स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद फिर दोनों टीमों ने कई मौके बनाए थे। लेकिन मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपिंग के चलते अतिरिक्त समय में भी दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकी।

पेनल्टी शूटआउट में सफोनोव का रहा जलवा :-

इसके बाद इस फाइनल मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ था। वहीं इस मैच में जहां पीएसजी के गोलकीपर मात्वेई सफोनोव ने असाधारण प्रदर्शन किया था। क्यूंकि उन्होंने फ्लेमेंगो के चार लगातार पेनल्टी शॉट्स को रोककर मैच का रुख पूरी तरह अपनी तरफ बदल दिया था। तभी तो उनकी इस शानदार उपलब्धि ने न केवल पीएसजी को इस मैच में जीत दिलाई थी। बल्कि उनको वैश्विक फुटबॉल मंच पर एक नई पहचान भी दिलाई थी।

Paris Saint-Germain team
Paris Saint-Germain team

इसके अलावा इस मैच में जैसे ही निर्णायक क्षण आया तब पीएसजी टीम के खिलाड़ियों ने सफोनोव को कंधों पर उठाकर हवा में उछाल दिया था। तब यह दृश्य क्लब की एकजुटता और जीत के जश्न का प्रतीक बन गया। इसके अलावा इंटरकॉन्टिनेंटल कप की यह जीत पीएसजी के लिए साल 2025 की छठी ट्रॉफी भी बन गई है। वहीं यह टीम के स्वर्णिम दौर को भी दर्शाती है। वहीं इस साल इस क्लब ने लीग, फ्रेंच कप, यूईएफए चैंपियंस लीग और यूईएफए सुपर कप जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीतकर अपने नाम किए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version