Friday, March 20

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अभी तक टेस्ट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके चलते शानदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को ईडन गार्डन में होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा और टॉस 9:00 बजे होगा। तो चलिए जानते हैं कि कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड पर किस तरह की पिच देखने को मिल सकती है।

ईडन गार्डन ग्राउंड की पिच रिपोर्ट

IND vs SA Eden Garden Pitch Report
IND vs SA Eden Garden Pitch Report

अगर इस मैदान की पिच की बात करें, तो इस ग्राउंड पर लंबे समय से टेस्ट मैच नहीं हुआ है। लेकिन आखिरी बार यहाँ पर पिंक बॉल टेस्ट हुआ था, जहाँ तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी। हालाँकि यह रेड बॉल टेस्ट है और पिच की तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टिपिकल सबकॉन्टिनेंट विकेट है, जहाँ शुरुआती दिनों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। पहले तीन दिन तक विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा रहेगा, जबकि उसके बाद स्पिन गेंदबाज भी खेल में आएंगे और अंतिम दो दिन स्पिनरों का बोलबाला रहेगा।

अगर इस विकेट पर कोई बल्लेबाज सेट हो जाता है, तो उसे विकेट नहीं फेंकना चाहिए बल्कि बड़ी पारी खेलने की कोशिश करनी चाहिए। इस पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छे से आने की उम्मीद है।

Total Match 36
Bat First Won 7
Bat Second Won
11
Draw 18

कैसा रहेगा मौसम?

इंडिया और साउथ अफ्रीका के मैच में मौसम अच्छा रहने वाला है, और सभी दिन तापमान भी काफी सुखद रहने वाला है। अगर तापमान की बात करें, तो सभी दिन यह 30 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, ह्यूमिडिटी की बात की जाए तो वह ज़्यादा नहीं रहने वाली है लगभग 54% तक रह सकती है। जबकि, इस मुकाबले में बारिश के चांस बिल्कुल भी नहीं हैं।

ईडन गार्डन ग्राउंड के आंकड़े

कोलकाता के ईडन गार्डन क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 36 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 7 मैच जीते हैं, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 11 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं 18 मैच ड्रॉ रहे हैं।

अगर इस ग्राउंड पर सर्वाधिक स्कोर की बात करें, तो वह इंडिया (643/6 बनाम साउथ अफ्रीका, 2010) के नाम है। वहीं न्यूनतम स्कोर इंडिया (90/10 बनाम वेस्टइंडीज, 1983) के नाम है।

हाईएस्ट स्कोर 643/6
लोवेस्ट स्कोर 90/10

इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

कोलकाता के ईडन गार्डन में इंडिया ने अब तक 36 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 13 मैचों में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि 18 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

Total Match 36
Won 13
Lost 5
Draw 18

साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन में अब तक केवल 3 मैच खेले हैं, जिनमें उसे 1 मैच में जीत और 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

Total Match 3
Won 1
Lost 2
Draw 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version