Tuesday, February 17

साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर ली है। सीरीज का अगला मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाना है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। अफ्रीका ने दूसरे मैच में आसानी से जीत दर्ज की थी।

तीसरा मैच इसलिए भी अहम हो गया है क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगा, वह बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम करने की सोचेगा। तो चलिए जानते हैं कि दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IND vs SA Head To Head In T20I Cricket
IND vs SA Head To Head In T20I Cricket

छोटे फॉर्मेट में अब तक साउथ अफ्रीका और इंडिया ने 32 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 18 मुकाबले जीते हैं और 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका है।

वहीं साउथ अफ्रीका ने खेले गए 32 मैचों में 13 जीते हैं और 18 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

INDIA
SOUTH AFRICA
32 Match 32
18 Won 13
13 Lost 18
1 No Result  1

एचपीसीए, धर्मशाला में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक मुकाबला खेला गया है, जिसमें अफ्रीका ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। यह एकलौता मुकाबला 2015 में खेला गया था।

INDIA
SOUTH AFRICA
1 Match 1
0 Won 1
1 Lost 0
0 No Result  0

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में 3 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Total Match 3
Won 2
Lost 1
Tie 0
No Result 0

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका ने धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में 1 मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है।

Total Match 1
Won 1
Lost 0
Tie 0
No Result 0

इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टी20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 283 रन है, जो उन्होंने साल 2024 में जोहान्सबर्ग में बनाया था। वहीं, अगर लोवेस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 92 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2015 में कटक में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 283/1
लोवेस्ट स्कोर 92/10

साउथ अफ्रीका के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

साउथ अफ्रीका का टी20 में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 227 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2022 में गुवाहाटी में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोवेस्ट टोटल की बात करें, तो वह 74 रन है, जो उन्होंने कटक में हुए पिछले मुकाबले में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 227/3
लोवेस्ट स्कोर 74/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version