Tuesday, February 17

साउथ अफ्रीका ने टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज बराबर कर ली हैं। सीरीज का अगला मैच हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खेला जाना हैं। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। अफ्रीका ने आसानी से दूसरे मैच में जीत दर्ज कर ली थी।

तीसरा मैच इसलिए भी अहम हो गया हैं क्योंकि जो भी यह मुकाबला जीतेगा वो बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम करने की सोचेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच में किन खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती हैं।

अभिषेक और शुभमन संभालेंगे ओपनिंग की जिम्मेदारी

IND vs SA 3rd T20I: Team India Predicted Playing 11
IND vs SA 3rd T20I: Team India Predicted Playing 11

अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं। दोनों पिछले काफी समय से ही ओपनिंग कर रहे हैं, लेकिन अब तक वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। अभिषेक तो अपना जौहर दिखा चुके हैं, लेकिन गिल के बल्ले से अभी तक वैसे रन नहीं निकले हैं, जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

शुभमन लगातार अपने नेचुरल अंदाज़ से हटकर खेलने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें सफलताएं नहीं मिल रही हैं। हालांकि इक्का दुक्का पारियों को छोड़कर वो कुछ नहीं कर पाए हैं। उनकी जगह को लेकर कोई खतरा नहीं है, लेकिन अब उन्हें परफॉर्म करना होगा, वरना सवाल बढ़ते ही जाएंगे।

कप्तान सूर्या की फॉर्म चिंता का विषय

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की हालिया फॉर्म बहुत अच्छी नहीं रही है। जब से वह कप्तान बने हैं, तब से ही खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वह न तो तेजी से रन बना पा रहे हैं और न ही अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर पा रहे हैं, जिसके लिए वह जाने जाते थे। इस सीरीज की शुरुआत भी उनकी खराब रही है। उनकी कप्तानी में टीम एक भी सीरीज नहीं हारी है और उस स्ट्रीक को यहां भी बरकरार रखना चाहेंगे।

तिलक और जितेश संभालेंगे मध्यक्रम

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या और जितेश शर्मा खेलते हुए दिख सकते हैं। तिलक का पिछला मैच अच्छा नहीं गया था और वह 32 गेंदों में 25 रन ही बना पाए थे। लेकिन इस मैच में वह दोबारा वापसी करना चाहेंगे। अक्षर पटेल को पिछले मैच में नंबर 3 पर भेजा गया था लेकिन वो कुछ ख़ास नहीं कर पाए थे। भले ही वह शुरूआती दोनों मुकाबलों में न चले हों, लेकिन जरूरत के समय वह जरूर अच्छा करते हैं। इसलिए उनकी जगह पर कोई सवाल नहीं है।

जितेश शर्मा को टीम मैनेजमेंट ने संजू सैमसन से पहले मौका दिया है। लेकिन उनकी भी परफॉर्मेंस लगातार डिप कर रही है और अगर वह इस मैच में नहीं चले, तो उनके ऊपर दबाव बढ़ता जाएगा। हार्दिक ने चोट से वापस आने के बाद अपनी पुरानी फॉर्म दिखाई है। शिवम दुबे पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था, इसलिए वह भी जगह बरकरार रख सकते हैं। हालाँकि उनके बैटिंग आर्डर से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा हैं।

पिछले मैच को भुलाना चाहेंगे अर्शदीप

वहीं इस मैच में भी टीम इंडिया दो तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। जसप्रीत बुमराह के साथ अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। दोनों ने पहले मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी और मैच को ऊपर से सेट करके दे दिया था। लेकिन पिछले मैच दोनों के स्टैण्डर्ड से काफी ख़राब गया था और वो विकेट लेने में भी सफल नहीं हुए थे।

उन्होंने एक ओवर में 7 वाइड फेंकी थी जिसके बाद गौतम गंभीर डगआउट में काफी गुस्से में दिखे थे। वरुण चक्रवर्ती का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना लगभग तय है। जसप्रीत बुमराह की जगह पर कोई सवाल नहीं है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version