ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट का सबसे तेज़ और रोमांचक टूर्नामेंटस में से एक है। इसमें हर टीम सिर्फ 20 ओवर खेलती है, इसलिए बल्लेबाजों के लिए शतक बनाना बहुत मुश्किल होता है। शुरुआत से ही उन्हें आक्रामक खेलना पड़ता है। इसलिए T20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बहुत कम हैं, हर शतक का अपना अलग महत्व होता है। इस आर्टिकल में हम आपको ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप में इतिहास में अब तक शतक जितने भी खिलाड़ियों ने शतक लगाया है, उनके बारे में बताएँगे।
12. युवराज सामरा- 2026
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने इतिहास बना दिया है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 58 गेंदों में 102 रन लगा दी है।
इसी के साथ वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सेंचुरी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि, कनाडा की तरफ से इस टूर्नामेंट में शतक लगाने वाले पहले युवा बल्लेबाज हैं।
11. पथुम निशांका- 2026
पथुम निशांका ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा शतक जड़ा, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला शतक लगाया है। इसके साथ ही वह महेला जयवर्धने के बाद टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले दूसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 10 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई।
10. ग्लेन फिलिप्स- 2022
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने श्रीलंका के खिलाफ सिडनी में खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 64 गेंदों में 104 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 162.50 रही, जिससे टीम को मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली।
9. राइली रूसो- 2022
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज आर.आर. रोसौ ने बांग्लादेश के खिलाफ सिडनी में खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में धुआंधार पारी खेली। उन्होंने 56 गेंदों में 109 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे। उनकी स्ट्राइक रेट 194.64 रही, जिससे टीम को विशाल स्कोर बनाने में मदद मिली।
8. जोस बटलर- 2021
2021 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ शारजाह में नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 67 गेंदों में यह पारी खेली, जिसमें समझदारी, सही टाइमिंग और ताकत का बेहतरीन मेल दिखाई दिया।
7. तमीम इक़बाल- 2016
2016 T20 वर्ल्ड कप में तमीम इक़बाल ने ओमान के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाए। इस पारी ने दिखाया कि बांग्लादेश भी बड़े टूर्नामेंट में शानदार खेल सकता है।
6. अहमद शहज़ाद- 2014
पाकिस्तान के अहमद शहज़ाद ने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 111 रन बनाकर पाकिस्तान का पहला T20 वर्ल्ड कप शतक पूरा किया। इस दौरान इनके इनिंग में 10 चौके और 5 छक्के शामिल है।
5. एलेक्स हेल्स- 20214
2014 T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 116 रन बनाए। इस दौरान इनके इनिंग में 11 चौके और 6 छक्के शामिल है।
4. ब्रेंडन मैक्कलम- 2012
2012 T20 वर्ल्ड कप में ब्रेंडन मैक्कलम ने बांग्लादेश के खिलाफ 123 रन की तेज़ पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 58 गेंदों में ये रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर था। यह पारी T20 क्रिकेट की सबसे धमाकेदार पारियों में गिनी जाती है।
3. महेला जयवर्धने- 2010
श्रीलंका के अनुभवि बल्लेबाज़ महेला जयवर्धने ने 2010 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन बनाकर शानदार तकनीकी बल्लेबाज़ी दिखाई। उनकी पारी में धैर्य और ताकत का अच्छा संतुलन देखने को मिला।
2. सुरेश रैना- 2010
भारतीय क्रिकेट में T20 वर्ल्ड कप का पहला शतक सुरेश रैना ने बनाया। साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 60 गेंदों में 101 रन बनाए। इस पारी ने टीम इंडिया का आत्मविश्वास बढ़ाया और बहुत महत्वपूर्ण साबित हुई।
1. 2007 और 2016- क्रिस गेल
T20 क्रिकेट का नाम सुनते ही सबसे पहले क्रिस गेल याद आते हैं। साल 2007 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रन बनाकर अपनी ताकत दिखाई। इस पारी में उन्होंने 10 छक्के जड़े और दिखा दिया कि T20 क्रिकेट बल्लेबाज़ों के लिए कितना मज़ेदार और चुनौतीपूर्ण हो सकता है। फिर 2016 T20 वर्ल्ड कप में गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में नाबाद 100 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 11 छक्के लगाए और यह अब भी T20 वर्ल्ड कप की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाती है।







