ODI ranking: भारतीय क्रिकेट टीम साल 2025 में अपना आखिरी वनडे मैच खेल चुकी है। जबकि अन्य टीमें भी इस साल के अपने वनडे मुकाबले समाप्त कर चुकी हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अभी हाल ही में वनडे रैंकिंग जारी की थी। इसमें भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अन्य भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा अभी पहले पायदान पर बरकरार रहे हैं। इसके अलावा आइए उन वर्षों के बारे में भी जान लेते हैं जिसके अंत में रोहित और कोहली शीर्ष-2 बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं।
1. कोहली और रोहित : साल 2018 :-
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली साल 2018 के अंत में 899 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 बल्लेबाज रहे थे। जबकि अन्य भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा 871 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। क्यूंकि उस वर्ष कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे।

साल 2018 में उन्होंने 14 पारियों में खेलते हुए 133.55 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 102.55 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,202 रन बनाए थे। जबकि उसी साल रोहित शर्मा ने भी 19 पारियों में खेलते हुए 73.57 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 1,030 रन बनाए थे। वहीं उस साल कोहली ने 6 और रोहित ने 5 शतक भी लगाए थे।
2. कोहली और रोहित : साल 2019 :-
इसके बाद साल 2019 में भी भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पहले स्थान पर और रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर रहे थे। क्यूंकि उस साल रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उस साल में रोहित ने 27 पारियों में खेलते हुए 57.30 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 89.92 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,490 रन बनाए थे।

इसके अलावा उन्होंने उसी साल विश्व कप 2019 में भी सबसे ज्यादा 648 रन बनाए थे। वहीं दूसरी तरफ कोहली ने उस वर्ष 25 पारियों में खेलते हुए 59.86 की बल्लेबाजी औसत 96.36 की स्ट्राइक रेट से 1,377 रन बनाए थे।
3. कोहली और रोहित : साल 2020 :-
इसके बाद लगातार तीसरे साल 2020 में भी पहले दो स्थानों पर भी विराट कोहली और रोहित शर्मा ही रहे थे। उस वर्ष विराट कोहली ने 9 पारियों में खेलते हुए 47.88 की बल्लेबाजी औसत और 92.29 की स्ट्राइक रेट के साथ 431 रन बनाए थे।

जबकि इस वर्ष हमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने भी साल 2020 में केवल 3 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 57.00 की बल्लेबाजी औसत के साथ 171 रन बनाए थे। इस दौरान हमें उनके बल्ले से एक शतक भी देखने को मिला था।
4. रोहित और कोहली : साल 2025 :-
अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 3 पारियों में ख़जेलते हुए 151.00 की बल्लेबाजी औसत के साथ सर्वाधिक 302 रन बनाए थे। इस बीच हमें उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक भी देखने को मिला था।

वहीं इस सीरीज में उनके स्कोर 65*, 102 और 135 रन रहे थे। इसके चलते हुए वह उनके 773 रेटिंग अंक हो गए हैं। जबकि अन्य भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा अभी भी पहले पायदान पर बने हुए हैं। क्यूंकि इस समय उनके 781 रेटिंग अंक हैं। वहीं उन्होंने भी खेली पिछली वनडे सीरीज में 146 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







