ODI Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2025 काफी शानदार रहा है। क्यूंकि इस दौरान ई भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार पारियां खेलते हुए न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था बल्कि महत्वपूर्ण मैचों में टीम को जीत भी दिलाई थी। वहीं इस साल बड़े स्कोर और संयमित बल्लेबाजी ने बल्लेबाजों की ताकत को एक बार फिर से साबित भी किया है। आइसीए ऐसे में साल 2025 में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. विराट कोहली : 135 रन :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि इस साल उन्होंने अभी हाल ही में 30 नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ रांची के मैदान पर 135 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

अपनी इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 120 गेंदों का सामना किया था। वहीं उनकी इस शतकीय पारी में हमें 11 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 112.50 की रही थी। इसके चलते हुए इस मैच में भारतीय टीम को 17 रन से शानदार जीत मिली थी।
2. रोहित शर्मा : 121* रन :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के एक और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि इस साल 2025 में उन्होंने 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सिडनी के मैदान पर नाबाद रहते हुए 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

अपनी इस पारी को खेलने के लिए उन्होंने 125 गेंदों का सामना किया था। वहीं उनकी इस शतकीय पारी में तब हमें 13 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 96.80 की रही थी। तब उनकी उस शानदार पारी के चलते हुए भारतीय टीम को मैच में 9 विकेट से शानदार जीत मिली थी।
3. रोहित शर्मा : 119 रन :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भी भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम ही आता है। क्यूंकि साल 2025 में भी इस दिग्गज खिलाड़ी ने कटक के मैदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 9 फरवरी 2025 को 119 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

तब उन्होंने इस शतकीय पारी के लिए केवल 90 गेंदों का समय लिया था। वहीं तब उस मैच में उनके बल्ले से 12 चौके और 7 छक्के भी आए थे। उस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 132.22 की रही थी। इसके चलते हुए तब उस मैच में भारतीय टीम को 4 विकेट से जीत मिली थी।
4. यशस्वी जायसवाल : 116 रन :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। क्यूंकि 6 दिसंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने नाबाद रहते हुए 116 रन बना दिए थे। वहीं यह उनके वनडे करियर का पहला शतक भी था।

तब उन्होंने इस पारी के लिए 121 गेंदों का समय लिया था। इस मैच में उनकी इस पारी में हमें 12 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट 95.86 की थी। वहीं इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को जीत भी मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।






