IPL 2026: विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सबसे उभरते हुए सितारे हैं। क्यूंकि इस समय वह आईपीएल और अंडर-19 लेवल पर शानदार प्रदर्शन करके अपना नाम बना चुके हैं। वहीं अभी हाल ही में समाप्त हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।
इसके अलावा इस वर्ल्ड कप के फाइनल में वैभव ने एक मैच विनिंग पारी भी खेली थी। लेकिन अब वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद यह खबर सामने आई थी कि वह इस साल 10वीं बोर्ड की परीक्षा देंगे। इसके बाद उनका एडमिट कार्ड भी आ गया था। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वैभव सूर्यवंशी इस साल शायद 10वीं की परीक्षा नहीं देने वाले हैं। क्यूंकि वह अब इन दिनों लगातार आगामी आईपीएल सीजन को लेकर अपने क्रिकेट कैंप में काफी व्यस्त हैं।
डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी :-
इस बीच हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि CBSE बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं आज 17 फरवरी से 11 मार्च तक होनी हैं। इसके अलावा वह आगामी 23 फरवरी से डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में भी खेल सकते हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में खेलकर वह अपनी आईपीएल की तैयारियां भी पूरी करेंगे।

तभी तो अब ऐसे में इस बार यह संभव है कि वह 10वीं बोर्ड की परीक्षा छोड़ सकते हैं। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी जिस स्कूल में पढ़ते हैं वहां के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने बताया है कि इस मामले को लेकर उनकी बातचीत वैभव के पिता से हो गई है।
वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा का आया बड़ा बयान :-
इसके अलावा अब वैभव के कोच मनीष ओझा ने कन्फर्म किया है कि वैभव अपना बोर्ड एग्जाम नहीं देंगे। क्यूंकि इस समय वह इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले सीजन की तैयारी में काफी व्यस्त चल रहे हैं। इसके बाद मनीष ओझा ने कहा है कि वह दसवीं क्लास का एग्जाम नहीं देंगे।

लेकिन इस समय वह अभी नागपुर में हैं। वह वहां पर आने वाले IPL सीजन की तैयारी कर रहे हैं। इस बार वह पहले ही प्री-सीजन कैंप के लिए राजस्थान रॉयल्स में शामिल हो चुके हैं। क्यूंकि इस बार IPL 2026 के सीजन में वैभव राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग लाइन-अप का अहम हिस्सा रहने वाले हैं। क्यूंकि अब उन्होंने टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार आईपीएल 2026 का आगामी सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है।
वैभव के पिता ने उनके बोर्ड एग्जाम को लेकर दिया बयान :-
इसके चलते हुए अब मॉडेस्टी स्कूल के डायरेक्टर आदर्श कुमार पिंटू ने कहा है कि सूर्यवंशी का एग्जाम फॉर्म जमा हो गया है और उसका एडमिट कार्ड भी आ गया है। इस बार एग्जाम सेंटर पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में दिया गया है। इसके अलावा अब वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी कन्फर्म किया है कि इस समय उनके बेटे का फोकस क्रिकेट पर है।

इसके चलते हुए वह इस साल बोर्ड एग्जाम नहीं दे पाएगा। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि बेटा अगले साल एग्जाम देने की पूरी कोशिश करेगा। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी ने कहा है कि अभी वैभव का पूरा ध्यान क्रिकेट पर है। इसके चलते हुए वह इस समय ट्रेनिंग में बीजी है और वह 17 फरवरी से शुरू होने वाले एग्जाम में नहीं बैठेगा। इसके चलते हुए वह अगले साल बोर्ड एग्जाम देगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







