Tuesday, February 17

Winter Olympics 2026: मिलान कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में भारत के शीर्ष अल्पाइन स्की खिलाड़ी आरिफ मोहम्मद खान ने पुरुष स्लालोम स्पर्धा में दो संयुक्त रन के बाद 39वां स्थान हासिल किया है। वहीं अब आरिफ मोहम्मद खान ने मिलान कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक की पुरुष स्लालोम स्पर्धा में 2:41.60 मिनट के युक्त समय के साथ 39वां स्थान हासिल किया है।

आरिफ मोहम्मद ने किया शानदार प्रदर्शन :-

इस बार भारत के शीर्ष अल्पाइन स्की खिलाड़ी आरिफ मोहम्मद खान ने मिलान कोर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में पुरुष स्लालोम स्पर्धा में दो संयुक्त रन के बाद 39वां स्थान हासिल कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने स्टेलवियो स्की सेंटर पर दोनों रन मिलाकर 2 मिनट 41.60 सेकंड का समय निकाला है। वहीं दोनों रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों में वह इस बार 39वें और अंतिम स्थान पर रहे हैं।

Arif Mohammed Khan
Arif Mohammed Khan

इसी के साथ अब आरिफ मोहम्मद ने शीतकालीन ओलंपिक के पुरुष स्लालोम में भारत के लिए अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया है। इसके अलावा अपने पहले रन में आरिफ 96 प्रतिभागियों में 1:22.12 मिनट के समय के साथ 44वें स्थान पर रहे थे। इसके बाद अपने दूसरे रन में उन्होंने 1:19.48 मिनट का समय निकालकर कुल 39वां स्थान प्राप्त किया है।

Arif Mohammed Khan
Arif Mohammed Khan

इसके चलते हुए अब उनका इन दोनों रन का संयुक्त समय 2:41.60 रहा था। इसके चलते हुए उनको कुल मिलाकर 39वां स्थान मिला है। वहीं इससे पहले भारतीय पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किशोर रतन राय के नाम पर था। तब उन्होंने कैलगरी शीतकालीन ओलंपिक में 2:52.21 मिनट के समय के साथ कुल 49वां स्थान हासिल किया था। इसके अलावा महिला वर्ग में शीतकालीन ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ स्लालोम प्रदर्शन शैलजा कुमार के नाम है।

Arif Mohammed Khan
Arif Mohammed Khan

उस समय उन्होंने साल 1988 के कैलगरी खेलों में 2:52.27 मिनट के समय के साथ कुल 28वां स्थान प्राप्त किया था। वहीं अब इस बार आरिफ का संयुक्त समय स्विट्जरलैंड के स्वर्ण पदक विजेता कोइक मील्लार्ड (1:53.61) से 47.99 सेकंड अधिक रहा है। जबकि इस बार ऑस्ट्रिया के फाबियो गस्ट्रीन ने 1:53.96 के समय के साथ रजत पदक जीता है। वहीं नॉर्वे के हेनरिक क्रिस्टाफरसेन 1:54.74 के समय के साथ कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version