Wednesday, June 10

साउथ अफ्रीका की टीम इस समय भारत के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल और टेस्ट सीरीज खेली जा रही हैं। अफ्रीकी टीम ने टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की, तो वहीं भारत ने वनडे सीरीज में जीत दर्ज करके पलटवार कर दिया है। अब टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में आसानी से जीत दर्ज करते हुए सीरीज में बढ़त बना ली है।

इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा मैच अब काफी अहम हो गया है। क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कम ही मुकाबले बचे हुए हैं, इसलिए दोनों टीमें जीत दर्ज करके मोमेंटम के साथ उस टूर्नामेंट में जाना चाहेंगी।

इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Ind Vs SA Head To Head In T20I
Ind Vs SA Head To Head In T20I

छोटे फॉर्मेट में अब तक साउथ अफ्रीका और इंडिया ने 31 मैच खेले हैं, जिसमें भारत ने 18 मुकाबले जीते हैं और 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबले का नतीजा नहीं निकल सका है।

वहीं साउथ अफ्रीका ने खेले गए 31 मैचों में 18 जीते हैं और 12 मुकाबलों में हार का सामना किया है, जबकि 1 मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था।

INDIA
SOUTH AFRICA
31 Match 31
18 Won 12
12 Lost 18
1 No Result  1

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका और इंडिया के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक भी मुकाबला नहीं खेला गया है। यही नहीं, इस ग्राउंड पर यह पहला मेंस इंटरनेशनल मैच खेला जा रहा है। इसके पहले यहां पर आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट के मैच खेले गए हैं।

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक भी मैच नहीं खेला है। यह पहला मौका है जब वह इस ग्राउंड पर अंतर्राष्ट्रीय टी20 खेलेंगे।

इंडिया के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

इंडिया का टेस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाईएस्ट स्कोर 283 रन है, जो उन्होंने साल 2024 में जोहान्सबर्ग में बनाया था। वहीं, अगर लोवेस्ट स्कोर की बात की जाए, तो वह 92 रन है, जो भारतीय टीम ने साल 2015 में कटक में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 283/1
लोवेस्ट स्कोर 92/10

साउथ अफ्रीका के हाईएस्ट और लोवेस्ट स्कोर के आंकड़े

साउथ अफ्रीका का टेस्ट में इंडिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर 227 रन है। उन्होंने यह टोटल साल 2022 में गुवाहाटी में हुए मुकाबले में बनाया था। वहीं, उनके लोवेस्ट टोटल की बात करें, तो वह 74 रन है, जो उन्होंने कटक में हुए पिछले मुकाबले में बनाया था।

हाईएस्ट स्कोर 227/3
लोवेस्ट स्कोर 74/10

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version