Wednesday, March 11

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज़ अगले साल होने है। इसकी मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से होगी। इस इवेंट को शुरू होने में अब सिर्फ एक महीने का समय बचा है, जिसकी वजह से सभी टीमें अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में सह-मेजबान जिम्बाब्वे ने भी अपना दल घोषित कर दिया है।

जिम्बाब्वे तीसरी टीम है जिसने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड का ऐलान किया। यह इस टूर्नामेंट का 16वां एडिशन होगा।

जिम्बाब्वे ने किया अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान

Zimbabwe Announced Squad For Under 19 World Cup 2026
Zimbabwe Announced Squad For Under 19 World Cup 2026

जिम्बाब्वे ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। हालांकि उनकी इस स्क्वाड की खासियत यह है कि इसमें दो जुड़वां भाइयों को भी मौका दिया गया है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर एंडी ब्लिगनॉट के जुड़वां बेटे माइकल ब्लिगनॉट और कियान ब्लिगनॉट हैं।

पूर्व ऑलराउंडर के जुड़वां बेटों को भी मिला मौका

एंडी ब्लिगनॉट जिम्बाब्वे के पूर्व ऑलराउंडर थे, जो अपने आक्रामक खेल के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में 74 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। यही नहीं, साल 2003 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे की सह-मेजबानी में हुए वर्ल्ड कप में भी वह स्क्वाड का हिस्सा रहे थे। अब उनके दोनों बेटों को भी घर में होने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

17 साल के जुड़वां भाई माइकल और कियान ऑलराउंडर हैं, जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से मैच जिताने की काबिलियत रखते हैं। घरेलू परिस्थितियों में तो वे अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सिम्बाराशे मुदजेंगरेरे को बनाया गया कप्तान

जिम्बाब्वे को अंडर-19 वर्ल्ड कप के ग्रुप C में रखा गया है, जहाँ उनके साथ इंग्लैंड, पाकिस्तान और स्कॉटलैंड भी हैं। इस ग्रुप में उन्हें आगे जाने के लिए काफी कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। जिम्बाब्वे की कप्तानी तेज गेंदबाज सिम्बाराशे मुदजेंगरेरे को सौंपी गई है। वहीं, नथानियल ह्लाबांगाना भी फिर से टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं। वे 2024 में साउथ अफ्रीका में खेले गए पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी खेले थे।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वॉड:

सिम्बाराशे मुदजेंगरेरे (कप्तान), कियान ब्लिगनॉट, माइकल ब्लिगनॉट, लीरॉय चिवाउला, टाटेंडा चिमुगोरो, ब्रेंडन सेंजेरे, नथानियल ह्लाबांगाना, तकुद्जवा मकोनी, पनाशे माजाई, वेबस्टर मधिधि, शेल्टन माज्वितोरेरा, कुपाक्वाशे मुराद्जी, ब्रैंडन एंडिवेनी, ध्रुव पटेल, बेनी जुजे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version