Wednesday, March 11

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज 2025 इस समय काफी रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ रही है। क्यूंकि इस ऐतिहासिक सीरीज के पहले दोनों मैचों को स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीत लिया है। इसके चलते हुए अब सभी क्रिकेट फैंस को तीसरे मैच का बड़ी बेसब्री से इंतजार है।

इसके अलावा अगर इस तीसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम जीत दर्ज करने में सफल हो गई तो फिर वह इस सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। जबकि दूसरी तरफ अगर इस मैच को इंग्लैंड की टीम जीत जाती है तो वह इस ऐतिहासिक सीरीज में वापसी कर लेगी। इस बीच आइए आपको तीसरे मैच से जुड़ी अहम जानकारियों के बारे में बताते हैं।

किस तारीख से शुरू होगा तीसरा टेस्ट :-

Australia cricket team
Australia cricket team

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच एशेज सीरीज 2025-26 का तीसरा मुकाबला आगामी 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह मैच एडिलेड ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे से शुरू होगा तीसरा टेस्ट मैच :-

इसके अलावा अब यह बात भी जान लेते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले सभी मुकाबलों की टाइमिंग में अंतर देखने को मिलता है। इसके चलते हुए अब एडिलेड ओवल में खेला जाने वाला यह तीसरा टेस्ट मैच लोकल टाइम के हिसाब से 10.30 बजे से शुरू होगा। जबकि भारतीय समयानुसार यह मैच 5.30 बजे से शुरू होगा।

जानिए आप कहां देख सकेंगे लाइव मैच :-

Australia cricket team
Australia cricket team

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच तीसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट आप सभी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे। इसके अलावा भारत में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार ऐप पर आएगी। तभी तो अब इसके लिए सभी क्रिकेट फैंस को बस अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप को डाउनलोड करना होगा।

इंग्लैंड के लिए करो या मरो वाला है यह तीसरा मैच :-

इस बार एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली जा रही है। इसके चलते हुए इस बार ऑस्ट्रेलिया के साथ खेली जा रही एशेज सीरीज के शुरुआती 2 मैचों में इंग्लैंड की टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए वह इस सीरीज में अभी 0-2 से पिछड़ रही है।

England cricket team
England cricket team

लेकिन अब एडिलेड ओवल में खेला जाने वाला तीसरा टेस्ट मैच इंग्लिश टीम के लिए करो या मरो की स्थिति में खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच में अगर इंग्लैंड क्रिकेट टीम जीत नहीं दर्ज कर पाती है तो वह इस सीरीज को हार बैठेगी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version