Sunday, March 15

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की हालत खराब है और वह हार की तरफ बढ़ रही है। इस मैच में पहले अफ्रीकी बल्लेबाजों और अब उनके गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच में पकड़ मजबूत कर ली है।

इस मुकाबले में अफ्रीका के खिलाड़ी ने ऐसा कीर्तिमान रचा है जो दुनिया के बेहद कम खिलाड़ी ही कर पाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वह खिलाड़ी और क्या रिकॉर्ड बनाया है।

मार्क यांसेन के चलते अफ्रीका टीम ने बनाई बढ़त

IND vs SA: Marco Yansen Creates History In Guwahati Test
IND vs SA: Marco Yansen Creates History In Guwahati Test

दरअसल यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्क यांसेन हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पहले ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 93 रन बनाए थे। हालांकि वह शतक नहीं पूरा कर पाए थे और उसके बाद अपनी गेंदबाजी से टीम की वापसी करने में मदद की थी।

यांसेन ने अपनी पारी में 91 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 93 रन बनाए थे। उनका स्ट्राइक रेट भी 100 से ज्यादा का था। उनकी पारी के चलते ही अफ्रीका की टीम 489 रन बनाने में सफल हुई थी।

यही नहीं, गेंदबाजी से भी उन्होंने भारतीय टीम की कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। एक समय जब भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी हो गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर भारत को बैकफुट पर धकेलते हुए 6 विकेट लिए थे, जिसके चलते भारतीय टीम मात्र 201 रनों पर सिमट गई।

अर्धशतक और पंजा खोलने वाले तीसरे खिलाड़ी बने यांसेन

मार्क यांसेन भारतीय सरजमीं पर 2000 के बाद से एक ही मैच में अर्धशतक और पंजा खोलने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले उनके ही देश के निकी बोए ने यह कारनामा किया था। उन्होंने 2000 में भारत के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। उसके बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर ने साल 2018 में यही कीर्तिमान अपने नाम किया था और अब इस लिस्ट में मार्क यांसेन का नाम भी जुड़ गया है।

अफ्रीका ने बनाई 314 रनों की बढ़त

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका की पहली पारी में 489 रनों के जवाब में मात्र 201 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यांसेन ने 6 विकेट लेकर भारतीय टीम को कम स्कोर में आउट करने में खास भूमिका निभाई। भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ही अर्धशतक बना पाए और उसके अलावा कोई भी कुछ खास नहीं कर पाया।

वाशिंगटन ने कुलदीप के साथ मिलकर पारी को संभालने का प्रयास किया, वरना भारतीय टीम और कम स्कोर में भी निपट सकती थी। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी भी शुरू कर दी है और अब तक बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए हैं। अफ्रीका की टीम अब 314 रनों से आगे चल रही है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version