Wednesday, February 25

टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त हो चुका है और अब उनका सामना घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होना है। दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत टेस्ट से होगी और उसके बाद वनडे और आखिरी में टी20 सीरीज खेली जाएगी।

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर रिकॉर्ड कैसा है।

भारत के लिए अच्छा रहा हैं ईडन गार्डन्स

IND vs SA Test Record At Eden Garden
IND vs SA Test Record At Eden Garden

इंडिया के लिए ईडन गार्डन्स का मैदान काफी ऐतिहासिक रहा है। क्योंकि उन्होंने यहाँ पर काफी शानदार जीत दर्ज की हैं। उन्होंने यहीं पर ऑस्ट्रेलिया के 16 टेस्ट मैचों से चला आ रहा विजयी रथ तोड़ा था। भारतीय टीम ने ईडन गार्डन्स में अपना पहला मैच साल 1934 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था जो कि ड्रा रहा था। उसके बाद से इस मैदान पर नियमित अंतराल में मुकाबले होते रहे हैं।

ईडन गार्डन्स में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने ईडन गार्डन्स में 42 मैच खेले हैं, जिसमें से 13 मैचों में जीत मिली है जबकि 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और 20 मुकाबले ड्रा रहे हैं। भारतीय टीम ने साल 2019 में अपना आखिरी मुकाबला इस ग्राउंड पर बांग्लादेश के खिलाफ खेला था, जहाँ उन्होंने पारी और 46 रनों से जीत हासिल की थी।

India
Total Match 42
Won 13
Lost 9
Draw 20

ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स में अपना पहला मुकाबला साल 1996 में खेला था, जहाँ उन्होंने भारतीय टीम को 329 रनों के बड़े अंतर से हराया था। यही नहीं, उन्होंने अब तक यहाँ पर 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आखिरी बार अफ्रीका ने 2010 में इस ग्राउंड पर मैच खेला था, जहाँ उन्हें पारी और 57 रनों से जीत दर्ज की थी।

South Africa
Total Match 3
Won 1
Lost 2
Draw 0

भारत और साउथ अफ्रीका हेड टू हेड

इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स में अब तक 3 मैच खेले गए हैं, जिसमें 2 मैचों में टीम इंडिया ने बाजी मारी है जबकि 1 मैच में अफ्रीका ने जीत दर्ज की है।

India South Africa
3 Total Match 3
2 Won 1
1 Lost 2
0 Draw 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version