Wednesday, February 25

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बाबर आज़म, भारत के महान खिलाड़ी विराट कोहली के कई रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे हैं। बाबर और विराट की तुलना अक्सर उनके शानदार प्रदर्शन और अपनी टीमों के प्रति समर्पण के कारण अक्सर की जाती है। कोहली ने 2008 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, जबकि आज़म ने 2015 में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला।

विराट कोहली फ़िलहाल टी20 और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वो सिर्फ वनडे मैच खेल रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म अभी भी तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में खेल रहे हैं। खेल की तकनीक और रन बनाने के तरीकों में फर्क होने के बावजूद, बाबर ने लगातार अच्छे प्रदर्शन के बदौलत कोहली के बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में अलग पहचान बनाई हैं।

1. इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर का रिकॉर्ड

बाबर आज़म के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में लगातार सबसे ज़्यादा बार 50+ या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2022 में लगातार नौ पारियों में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि विराट कोहली यह कारनामा लगातार छह पारियों तक ही कर पाए थे। इस शानदार फॉर्म के दौरान बाबर ने हर फॉर्मेट में अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी दिखाई है।

2. सबसे तेज़ 1000 वनडे रन पूरा करने का रिकॉर्ड

बाबर आज़म ने दाएं हाथ के बल्लेबाज़ विराट कोहली से भी जल्दी अपने पहले 1000 वनडे रन पूरे किए। जहाँ कोहली ने यह मुकाम 24 पारियों में हासिल किया, वहीं बाबर ने सिर्फ 21 पारियों में ही बना लिए थे। यह रिकॉर्ड बाबर के वनडे क्रिकेट में शुरुआती शानदार प्रदर्शन को दिखाता है। उन्होंने 2017 में केवल 1 साल और 233 दिनों में यह रिकॉर्ड बनाया, जो उनकी लगातार अच्छी बल्लेबाज़ी और रन बनाने की क्षमता को दर्शता है।

3. सबसे तेज़ 5000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड

वनडे करियर की बेहतरीन शुरुआत के बाद बाबर आज़म ने अपने 5000 रन का आंकड़ा मात्र 97 पारियों में पूरा किया था। इसके मुकाबले विराट कोहली को इस उपलब्धि तक पहुँचने में 114 पारियां लगीं। यह दिखाता है कि बाबर अपनी पीढ़ी के सबसे बेस्ट वनडे बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उन्होंने यह पांच हज़ार रन का आंकड़ा मात्र 107 रनों की शानदार पारी खेलकर पूरा किया था, जिसके लिए उस मैच में उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला।

4. T20I में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड

बाबर आज़म ने हाल ही में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा 50 या उससे अधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। अब तक बाबर के नाम 40 ऐसी पारियां हैं (37 अर्धशतक और 3 शतक), जबकि कोहली के पास 39 (38 अर्धशतक और 1 शतक) हैं। यह रिकॉर्ड दिखाता है कि टी20 फॉर्मेट में भी बाबर की निरंतरता और प्रदर्शन शानदार है। उन्होंने यह उपलब्धि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 68 रन की पारी खेलकर हासिल की है।

5.टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सर्वाधिक मैचों में नेतृत्व का रिकॉर्ड

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी से इस्तीफा देने से पहले बाबर आज़म ने पाकिस्तान टीम का नेतृत्व 85 मैचों में किया, जो विराट कोहली से काफी ज़्यादा है। कोहली ने 2021 टी20 विश्व कप के बाद कप्तानी छोड़ने से पहले भारत के लिए 50 मैचों में टीम की कमान संभाली थी। कप्तानी के अनुभव के मामले में बाबर आगे रहे, हालांकि कोहली का जीत प्रतिशत बाबर से बेहतर था। यह आँकड़ा दिखाता है कि बाबर ने लंबे समय तक टीम की अगुवाई की।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version