Thursday, February 26

AFC U20 Women’s Asian Cup: भारतीय महिला फ़ुटबॉल टीम ने हाल के वर्षों में अपनी मेहनत और जुनून से नया इतिहास रचा है। कभी सीमित संसाधनों और पहचान की कमी से जूझने वाली टीम अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रौशन कर रही है। कुछ निर्मला देवी फंजौबाम, संजू यादव, रिबांसी जामु और संजू यादव ने युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर दिखाया है कि हिम्मत और समर्पण के बल पर हर बाधा को पार की जा सकती है। इस टीम की एकजुटता, संघर्ष और खेल के प्रति प्रेम ने भारतीय महिला फुटबॉल को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया है।

भारतीय महिला टीम को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित अंतिम ड्रॉ में एएफसी यू 20 महिला एशियाई कप थाईलैंड 2026 के ग्रुप सी में जापान, ऑस्ट्रेलिया और चीनी ताइपे के साथ रखा गया है। 20 साल बाद एएफसी यू 20 महिला एशियाई कप के लिए क्वालीफाई करने के बाद, यंग विमेंस अपना पहला मुकाबला जापान के खिलाफ खेलेंगी, उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और चीनी ताइपे का मुकाबला होगा।

एएफसी U- 20 महिला एशियाई कप के रिकॉर्ड

2024 में उपविजेता जापान, एएफसी U- 20 महिला एशियाई कप का रिकॉर्ड छह बार चैंपियन है बनने का है। ये टीम 2018 में फीफा U 20 महिला विश्व कप चैंपियन और 2024 में उपविजेता भी रही है। ऑस्ट्रेलिया ने 2024 सीज़न को तीसरे स्थान पर समाप्त किया, जबकि चीनी ताइपे ग्रुप स्टेज से बाहर हो गया था।

महिला फुटबॉल एशियाई कप में कौन सी टीम किस ग्रुप में हैं शामिल

ग्रुप A में थाईलैंड के साथ चीन, वियतनाम, और बांग्लादेश हैं। ग्रुप B में डीपीआर कोरिया, कोरिया गणराज्य, उज़्बेकिस्तान, और जॉर्डन शामिल हैं। एएफसी U-20 महिला एशियाई कप 2026 थाईलैंड के तीन स्टेडियम्स में खेला जाएगा: राजमंगला नेशनल स्टेडियम (बैंकॉक), थम्मासैट स्टेडियम (पथुम थानी), और पथुम थानी स्टेडियम (पथुम थानी)।

फाइनल ड्रॉ के लिए टीमों को पिछले तीन टूर्नामेंट्स की रैंकिंग पॉइंट्स के हिसाब से पॉट्स में बांटा गया था। सबसे ताजा टूर्नामेंट (2024) के अंक पूरे 100% मिले, दूसरे टूर्नामेंट (2019) के 50% अंक मिले, और तीसरे टूर्नामेंट (2017) के 25% अंक मिले। भारत, जिसने पिछले तीन टूर्नामेंट्स में से किसी भी टूर्नामेंट में क्वालीफाई नहीं किया था, उसे पॉट 4 में रखा गया।

प्रत्येक ग्रुप से टॉप दो टीमें, और तीसरे स्थान पर रहने वाली दो सर्वश्रेष्ठ टीमें, क्वार्टर-फ़ाइनल में प्रवेश करेंगी। चार सेमीफ़ाइनलिस्ट टीमें फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप पोलैंड 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगी, जहाँ वर्तमान में उत्तर कोरिया विजेता है।

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप थाईलैंड 2026 खेलने वाली टीम्स

  • ग्रुप ए: थाईलैंड, चीन पीआर, वियतनाम, बांग्लादेश
  • ग्रुप बी: डीपीआर कोरिया, कोरिया गणराज्य, उज्बेकिस्तान, जॉर्डन
  • ग्रुप सी: जापान, ऑस्ट्रेलिया, चीनी ताइपे, भारत

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version