IND vs SL: आज से भारत और श्रीलंका के बीच में वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। आज इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पर खेला जाएगा। वहीं इस बार टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली पहली बार मैदान पर दिखाई देंगे। वहीं इस बार टी20 सीरीज में श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी।

virat kohli and rohit sharma
image source : X

IND vs SL इस बार कई मौकों पर श्रीलंका की टीम अपनी जीत के काफी करीब भी पहुंची थी लेकिन अंत में आकर उनको भारतीय टीम से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं अब इसके बाद वनडे सीरीज की बारी है। इस बार श्रीलंका की टीम एक नई शरुआत के साथ मैदान पर उतरने वाली है। इस बार श्रीलंका की यह टीम विश्व की नंबर एक भारतीय टीम के खिलाफ आज अपना पहला वनडे मैच कोलंबो में खेलने उतरेगी।

virat and rohit
image source : X

IND vs SL इसके अलावा पहली बार वनडे में चरिथ असालंका श्रीलंका की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। उनसे पहले वनडे में कुसल मेंडिस के हाथों में श्रीलंका की टीम की कमान थी। आज यह मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम पर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा।

IND vs SL कैसी रहेगी आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच :-

IND vs SL कोलंबो का यह आर प्रेमदासा स्टेडियम श्रीलंका का प्रमुख क्रिकेट स्टेडियम है। क्यूंकि यहां पर वनडे मुकाबलों में काफी अच्छा संतुलन देखने को मिलता है। यहां के मैदान पर बल्लेबाजी में काफी बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। लेकिन फिर भी यहां पर इस पिच पर स्पिन गेंदबाजों के लिए भी काफी मदद रहती है।

R Premadasa Stadium
image source : X

IND vs SL तभी तो इस मैदान पर श्रीलंका के दिग्गज स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने सबसे ज्यादा 75 विकेट लिए हैं। इसके अलावा इस मैदान पर वनडे में भारत के लिए हरभजन सिंह ने भी 33 विकेट लिए है। वह सबसे सफल विदेशी स्पिन बॉलर भी बने है। अगर आज इस मैदान पर पहले खेलने वाली टीम ने यहां पर 280 रन बना दिए तो उसको चेज करना आसान नहीं होगा।

IND vs SL कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम :-

आज भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच को लेकर बारिश का खतरा भी बना हुआ है। क्यूंकि आज मौसम विभाग के अनुसार कोलंबो में बारिश की 20% संभावना है।

IND vs SL कोलंबो में खेले गए वनडे मैच के स्टैट्स :-

कुल एकदिवसीय मैच : 164

पहले बल्लेबाजी करके जीते गए मैच : 88

पहले गेंदबाजी करके जीते गए मैच : 65

पहली पारी का औसत स्कोर : 231

दूसरी पारी का औसत स्कोर : 189

सबसे बड़ा स्कोर : 375/5 (भारत बनाम श्रीलंका)

सबसे बड़ा लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा किया गया : 292/4 (श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया)

सबसे कम स्कोर रिकॉर्ड किया गया : 50/10 (श्रीलंका बनाम भारत)

सबसे कम स्कोर का डिफेंड : 170/10 (वेस्ट इंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला)

IND vs SL दोनों टीम इस प्रकार हैं :-

भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद, सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका :- चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश थीक्षाना, अकिला धनंजय, एहसान मलिंगा, मोहम्मद शिराज , असिथा फर्नांडो। स्टैंडबाय: कुसल जेनिथ, प्रमोद मदुशन, जेफरी वेंडरसे।

ये भी पढ़ें: प्रणय को हराकर लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में, बेहतरीन शुरुआत के बावजूद हारे सात्विक-चिराग

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version