Jasprit Bumrah completes 400 wickets in international cricket: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच (IND vs BAN 1st Test) में भारत की पहली गेंदबाजी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
मैच के बारे में अधिक बात करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 378 रन बनाए, जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने 113, रविन्द्र जडेजा ने 86 और यशस्वी जायसवाल ने 52 रनों की शानदार पारियाँ खेली। एक समय भारतीय टीम ने 144 के स्कोर पर 6 विकेट गँवा दिए और फिर अश्विन और जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 199 रनों की साझेदारी की और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया।
इसके बाद, अपनी पहली पारी खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम 149 के स्कोर पर आलआउट हो गई। उन्हें इस स्थिति में पहुंचाने में जसप्रीत बुमराह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज और रविन्द्र जडेजा की प्रमुख भूमिका रही। बुमराह ने 11 ओवरों में 50 रन खर्च करते हुए 4 विकेट चटकाए और अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली।
IND vs BAN 1st Test: Jasprit Bumrah ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 400 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने इस मुकाबले की पहली पारी में 4 विकेट चटकाए। उन्होंने जैसे ही हसन महमूद के रूप में इस पारी में अपना तीसरा विकेट लिया, वैसे ही उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए। साल 2016 में अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले बुमराह ने 196 मैचों की 227 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की।
भारत की ओर से सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने बुमराह

जसप्रीत बुमराह अब अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज (पारियों के मामले में) 400 विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने 227 पारियों में यह उपलब्धि अपने नाम की है। इस मामले में पहले स्थान पर रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है, जिन्होंने 216 पारियों में यह कारनामा किया है। उनके अलावा, कपिल देव ने 220 पारियों में, मोहम्मद शमी ने 224 पारियों में और अनिल कुंबले ने 226 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
ऐसा रहा है बुमराह का अब तक का अन्तर्राष्ट्रीय करियर

जसप्रीत बुमराह ने साल 2016 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने 2016 से लेकर अब तक 70 टी20 इंटरनेशनल और 89 वनडे और 2018 से लेकर अब तक 37 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने क्रमशः 89, 149 और 163 विकेट चटकाए हैं। ये आंकड़े चेन्नई टेस्ट में बांग्लादेश की पहली पारी समाप्त होने तक के हैं।







