Friday, February 20

भारतीय सेलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ए की टीम सितंबर में भारत के दौरे पर आ रही है, जिसमें मल्टी-फॉर्मेट और वनडे मैच खेले जाने हैं।

ओडीआई सीरीज़ के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। दोनों देशों के बीच 50 ओवर फॉर्मेट के 3 मैच खेले जाने हैं, जिसकी शुरुआत 30 सितंबर से होनी है। तो चलिए जानते हैं कि इस सीरीज़ में किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।

पहले वनडे के लिए रजत पाटीदार को बनाया गया कप्तान

Rajat Patidar Will Captain India A Against Australia A ODI Series
Rajat Patidar Will Captain India A Against Australia A ODI Series

भारतीय सेलेक्टर्स ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच के लिए घरेलू क्रिकेट में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले रजत पाटीदार को कप्तान बनाया है। उनको डोमेस्टिक और आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस का रिवार्ड दिया गया है। उनकी कप्तानी में, लगातार 17 साल से सबसे बड़ी लीग में अपने पहले खिताब को तरस रही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्रॉफी जीती और चल रही दिलीप ट्रॉफी में अपनी टीम को चैंपियन बनाया है।

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उन्होंने न सिर्फ अपनी कप्तानी से, बल्कि बल्लेबाज़ी से भी सभी को काफी प्रभावित किया है, जिसके चलते उन्हें कप्तान बनाया गया है। हालांकि, वो सिर्फ पहले वनडे के लिए ही टीम का नेतृत्व कर रहे होंगे, बाकी अन्य दो मुकाबलों में वो उपकप्तान के रूप में खेलेंगे।

तिलक वर्मा संभालेंगे अंतिम दो ओडीआई में कप्तानी

मुंबई इंडियंस के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा अंतिम दो वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। वो अभी एशिया कप में टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं और इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद वो स्क्वॉड को जॉइन करेंगे। पिछले कुछ समय से वो लगातार अच्छी फॉर्म में हैं और बेंच स्ट्रेंथ को तैयार करने की वजह से उन्हें अभी से ही लीडरशिप का रोल दिया गया है।

ऋतुराज गायकवाड़ को किया गया नज़रअंदाज़

चेन्नई सुपर किंग्स और घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को एक बार फिर से नज़रअंदाज़ कर दिया गया है। उन्होंने हाल ही में दिलीप ट्रॉफी के मुकाबले में सेमीफाइनल में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 184 रनों की पारी खेली थी। उनका लिस्ट ए में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार है।

लेकिन, इस धाकड़ खिलाड़ी को जानबूझकर नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। हालांकि, उनको टीम में शामिल न करने की वजह नहीं बताई गई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पिछले साल के अंत में हुए दौरे में वो टीम की कप्तानी कर रहे थे।

कब हैं सीरीज?

No. Day Date Match Time Venue
1 Tue 30-Sep-25 1st One-Day 13:30 Kanpur
2 Fri 03-Oct-25 2nd One-Day 13:30 Kanpur
3 Sun 05-Oct-25 3rd One-Day 13:30 Kanpur

पहले वनडे के लिए टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, सिमरजीत सिंह।

अंतिम दो मैचों के लिए टीम

तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, शेडगे, विपराज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version