Aman Sehrawat: भारत की कुश्ती टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि भारत के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान अमन सहरावत विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। इस बार पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किलो वर्ग के मुकाबले से पहले हुए वजन जांच में अमन का वजन 1.7 किलो अधिक पाया गया था। इसके चलते हुए उनको टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है।
विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से बाहर हुए अमन सहरावत :-

इस समय भारतीय कुश्ती टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है। क्यूंकि इस बार ओलंपिक पदक विजेता अमन सहरावत को बीते रविवार को जाग्रेब (क्रोएशिया) में चल रही वर्ल्ड चैंपियनशिप से अयोग्य करार कर दिया गया है। इसका कारण तो और भी चौंकाने वाला है। इस बार उनका वजन तय सीमा से ज्यादा पाया गया है। इसके चलते हुए उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
अमन का 1.7 किलो अधिक वजन निकला :-
पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाले भारत के स्टार पहलवान अमन का वजन पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में प्रतियोगिता से पहले हुए वजन मापन (वेट-इन) में 1.7 किलो ज्यादा पाया गया है।

इसके बाद भारतीय दल के एक सदस्य ने बताया कि, “यह दुर्भाग्यपूर्ण और चौंकाने वाला है कि अमन अपना वजन नियंत्रित नहीं कर पाए। इस बार जब उन्होंने वेटिंग स्केल पर खड़ा होकर वजन कराया तो वे 1700 ग्राम अधिक पाए गए। यह वास्तव में स्वीकार नहीं किया जा सकता है। इस बीच हमें यह भी समझ नहीं आ रहा है कि उनका वजन इतना कैसे बढ़ गया है।”
25 अगस्त से जाग्रेब में थे अमन सहरावत :-

बीते 25 अगस्त को भारत के स्टार पहलवान अमन सहरावत अन्य भारतीय पहलवानों के साथ एडजस्टमेंट (अक्लिमेटाइजेशन) कैंप के लिए जाग्रेब पहुंचे थे। तभी तो अब ऐसे में उनके पास वजन बनाने के लिए पर्याप्त समय था। इसके अलावा अमन सेहरावत दिल्ली के मशहूर छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग करते हैं। इस बार वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के सबसे मजबूत पदक दावेदारों में से एक माने जा रहे थे।
विनेश फोगाट का मामला आया याद :-
इससे पहले भारत को पेरिस ओलंपिक 2024 में तब बड़ा झटका लगा था, जब दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल से पहले उनके बढ़े हुए वजन को लेकर डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। क्यूंकि उस समय वजन मापने के दौरान विनेश का वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया था।

इसके चलते ही उनको 50 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल से पहले अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने काफी कोशिशें कीं थी लेकिन निर्धारित वजन सीमा के अंदर नहीं पहुंच सकी थीं। इसके चलते हुए तब भारत ओलंपिक में एक संभावित पदक से चूक गया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







