Saturday, February 7

भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही क्रिकेट टीमों की चर्चा आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2024 के समापन के बाद बहुत हुई। इसके बाद एक बार फिर से ये दोनों टीम चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार अंडर-19 विश्वकप के कारण इन दोनों क्रिकेट नेशन की खूब बातें हो रही है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम एक बार फिर से अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में आमने-सामने आ चुकी हैं। इस दौरान एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुची है। वहीं, भारत की अंडर-19 टीम ने अब तक इसके टूर्नामेंट का एक भी मैच नहीं हारा है।

तीसरी बार खिताबी मुकाबले के लिए होगी भिड़ंत

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए अडंर 19 फाइनल का अब तक का सफर काफी शानदार रहा है। ठीक ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रेलिया के लिए भी रहा। अंडर 19 में फाइलन के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और भारत इस साल अब तक एक दूसरे के खिलाफ तीसरी बार आईसीसी के फाइनल में भिड़ रही हैं। अंडर 19 विश्वकप से पहले ऑस्ट्रेलिया और भारत  एक-दूसरे के खिलाफ दो बार फाइनल मुकाबले में भिड़ चुकी हैं। इससे पहले साल 2023 में इन दोनों टीमों ने WTC का फाइनल मुकाबला खेला था और इस साल आईसीसी मेंस विश्वकप के फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ थी।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार भिड़ एक दूसरे के खिलाफ भिड़ चुके हैं। पहली बार साल 2012 में और दूसरी बार साल 2018 में इन दोनों का आमना-सामना हुआ है। साल 2012 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात दी थी। इसके बाद साल 2018 में भी भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। जिसका मतलब हुआ कि अंडर 19 में भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में जीत का प्रतिशत सौ फीसदी है। अब इसके बाद 11 फरवरी को ये दोनों टीमें एक बार फिर से खिताबी मुकाबले के लिए एक दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी।

ये भी पढ़ें: अंडाटेकर ने किया रियाद सीजन कप में ट्रॉफी का उद्घाटन, वीडियो हो रहा है वायरल

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version