Saturday, February 14

IND vs ENG: बर्मिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम को 336 रनों से हरा कर इतिहास रच दिया है। इसके अलावा शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने पहली बार बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर कोई टेस्ट मैच जीता है। वहीं भारतीय टीम इस मैच को 58 साल के इंतजार के बाद जीती है। जबकि बर्मिंघम में टेस्ट मैच जीतने वाली भारतीय टीम पहली एशिया टीम भी बनी है। वहीं इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से शुभमन गिल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज के प्रदर्शन को लंबे वक्त तक याद रखा जाएगा

टीम इंडिया को पहली पारी में मिली थी 180 रनों की लीड :-

बर्मिंघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। तब पहले बल्लेबाजी करने आई भारतीय टीम ने 587 रनों का स्कोर खड़ा किया था। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने शानदार खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था। जबकि उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र जडेजा ने 89 रनों का योगदान दिया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 407 रनों पर ऑल आउट हुई। इसके चलते हुए भारतीय टीम को पहली पारी में 180 रनों की लीड मिल गई।

indian test cricket team
indian test cricket team

तब इंग्लैंड की टीम के लिए हैरी ब्रूक और जेमी स्मिथ के बीच छठें विकेट के लिए 303 रनों की साझेदारी जरूर हुई थी। लेकिन ये दोनों भी इंग्लैंड की टीम को संकट से नहीं निकाल पाए। इसके बाद दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 427 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। तब भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 608 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लेकिन इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पांचवे दिन 271 रनों पर पर ही ऑल आउट हो गई।

गिल ने दोनों पारी में बनाए कुल 430 रन :-

Shubman Gill
Shubman Gill

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल इस मैच में काफी शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हैं। क्यूंकि उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरी पारी में 161 रन बनाए।

आकाश दीप ने दोनों पारी में लिए कुल 10 विकेट :-

Akash Deep
Akash Deep

बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में आकाश दीप ने जिस तरह गेंदबाजी की है वह काफी लंबे समय तक याद राखी जाएगी। वहीं इस मैच में आकाश दीप ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर इंग्लैंड के बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। इस मैच में की पहली पारी में आकाश दीप ने 4 विकेट लिए थे। जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया।

मोहम्मद सिराज ने भी लिया 5 विकेट हॉल :-

Mohammad Siraj
Mohammad Siraj/Getty Images

इसके अलावा भारतीय टीम के अन्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 विकेट हॉल लिया था। वहीं इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों का जलवा रहा है। क्यूंकि कुल 20 में 18 विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए थे। जबकि दूसरी पारी में एक-एक विकेट रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर को मिला था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version