Saturday, February 14

MS Dhoni Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी आज 7 जुलाई सोमवार को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसके अलावा इस खास मौके पर पूरे देशभर में उनके सभी फैंस अलग-अलग अंदाज में उनका जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके लिए कहीं पूजा-पाठ हो रहा है, तो वहीं कई जगहों पर केक कटिंग हो रही है। जबकि इस समय सोशल मीडिया भी माही के लिए आई बर्थडे विशेज से भरा पड़ा है। इस खास मौके पर आइए आपको धोनी के 3 ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है।

सबसे ज्यादा विकेटकीपिंग :-

MS Dhoni
MS Dhoni

इस पूरे विश्व क्रिकेट में जब भी सबसे अच्छे विकेटकीपर्स की बात होगी तो तब महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे पहले आएगा। इसके अलावा बिजली से भी तेज रफ्तार से बल्लेबाजों की गिल्लियां उड़ाने वाले धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने 350 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 123 स्टंपिंग की हैं। इसके अलावा उन्होंने 321 कैच भी लपके हैं। जबकि इनके नाम पर इस फॉर्मेट में सबसे अधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड दर्ज है।

3 ICC ट्रॉफी का रिकॉर्ड :-

इस पूरी दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी ही एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी टीम को 3 अलग-अलग टूर्नामेंट्स में ICC की सभी ट्रॉफी जिताई हैं। इसके अलावा उनकी कप्तानी में सबसे पहले भारत ने साल 2007 टी 20 विश्व कप का खिताब जीता था।

MS DHONI
MS DHONI

इसके बाद साल 2011 में भारत ने 28 साल बाद धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी उनकी कप्तानी में ही जीती थी। वहीं अब उनके इस रिकॉर्ड का टूटना भी लगभग असंभव ही दिखता है।

200 वनडे मैचों में की कप्तानी :-

भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 200 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। यह एक अटूट रिकॉर्ड है। क्यूंकि साल 2007 से लेकर 2018 के बीच उन्होंने 220 वनडे मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है।

MS Dhoni
MS Dhoni

इसमें से उन्होंने 110 मैचों में भारतीय टीम को जीत दिलाई है। जबकि इस दौरान 5 मैच टाई रहे है। वहीं इस बीच 74 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा एमएस का 200 वनडे मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड तोड़ना किसी भी भारतीय कप्तान के लिए आसान नहीं होगा।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version