Tuesday, June 16

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला चाहे किसी भी खेल का हो, वो हमेशा ही रोमांचक रहता है और फैंस  इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के कई आयोजनों में आमना-सामना होने वाला है। इसी बीच आज भी भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला श्रीलंका में होने वाला है। अब ऐसे में हम आपको इस मैच का पूरा लेखा-जोखा देने जा रहे हैं। आइए जानते है इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव मैच डिटेल के बारे में।

आज होने वाला इमर्जिंग एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के लिए फैंस बेकरार नजर आ रहे हैं। अगर बात करें इस मैच को ऑनलाइन देखे जाने की तो बता दें कि इसको आप फैन कोड पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको एक बात ध्यान में रखनी जरूरी होगी कि आपके पास फैनकोड का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी होगा। वहीं, दूसरी तरफ इस मैच को चैनल के माध्यम से भी देखा जा सकता है। इस प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और 3 पर होगा। इन के अलावा इस मुकाबले को फैंस यूट्यूब चैनल पर भी देख सकते हैं। इस यूट्यूब चैनल का नाम एसीसी है।

अगर इस आयोजन में भारतीय ए टीम के प्रदर्शन की बात करें तो यहां पर काफी शानदार प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अबतक कुल दो मुकाबले खेले हैं और इन दोनों ही मुकाबलों में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। एक तरफ जहां पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने यूएई को 8 विकेट से तो दूसरे मुकाबले में 9 विकेट के बड़े अंतर से नेपाल को हराया।

भारत और पाकिस्तान का इस मुकाबले का प्रसारण दोपहर 2 बजे से होगा। पाकिस्तानी टीम ने अपने दोनों मुकाबलो में जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने पहले मैच में नेपाल को तो दूसरे मैच मे यूएई को मात दी।

ये भी पढ़ें: धौनी के गैराज की बाइक गिनते-गिनते थक जाएंगे आप, वीडियो तो देखिए जरा

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on करें। इसके अलावा हमें FacebookTwitter पर फॉलो व YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version