Sunday, February 15

India-South Africa match In Ekana Stadium: लखनऊ के इकाना स्टेडियम को भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच की मेजबानी मिल गई है। इन दोनों टीमों के बीच अब यहां पर 17 दिसंबर को एक टी20 मैच खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम जब भारत दौरे पर आएगी तो तब पांच टी- 20 मैच की सीरीज भी खेली जाएगी। इसके अलावा इन दोनों के बीच 3 वनडे मैच भी खेले जाएंगे।

इकाना स्टेडियम में होगा भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच :-

लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिल गई है। इन दोनों देशों के बीच यह मैच आगामी 17 दिसंबर को खेला जाएगा। इसे पहले देर शाम कोलकाता में हुई बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की बैठक से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की टीम नवंबर-दिसंबर माह में भारत दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 मैच खेलने वाली है।

indian cricket team
indian cricket team

तब पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा टी-20 मुकाबला यहां पर खेला जाने वाला है। यह मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मौजूदा समय में टी20 मैचों की सफल मेजबानी के लिए लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम देश भर में काफी मशहूर हो चुका है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में यहां पर खेलते हुए मेजबान भारत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत जीत का रहा है।

india and sourh africa match
india and sourh africa match

भारत की क्रिकेट टीम ने यहां पर अभी तक 3 टी20 मैच खेले हैं और उनको तीनों में ही जीत मिली है। तभी तो अब ऐसे में आगामी 17 दिसंबर को होने वाले इस मैच में भी भारत अपने उसी दबदबे को बनाए रखने के इरादे से उतरने वाला है। इस स्टेडियम में भारतीय टीम ने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला 29 जनवरी 2023 को खेला था। तब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को छह विकेट से पराजित कर दिया था। वहीं इससे पहले 22 फरवरी 2022 में भारत ने श्रीलंका और छह नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज को यहां पर हराया था।

इस समय आईपीएल की मेजबानी करेगा इकाना स्टेडियम :-

इन दिनों यहां इकाना स्टेडियम में आईपीएल के मैचों की तैयारियां काफी जोरों पर चल रही हैं। यह स्टेडियम लखनऊ सुपरजायंट्स का होम ग्राउंड भी है। तभी तो इस टीम का प्रबंधन यहां पर पिछले एक महीने से तैयारियों में लगा हुआ है। इस बार आईपीएल 2025 के सीजन में एलएसजी के सात मैच इस स्टेडियम में ही खेले जाने हैं।

Ekana Stadium
Ekana Stadium

इसके चलते हुए आईपीएल 2025 के मैचों का यहां पर आगाज एक अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के साथ हो जाएगा। इसके अलावा यहां पर अंतिम मैच 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला जाने वाला है। वहीं इस दौरान लखनऊ की टीम यहां पर ही मुंबई इंडियंस (चार अप्रैल), चेन्नई सुपरकिंग्स (14 अप्रैल) और रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (नौ मई) के खिलाफ अहम मुकाबले खेलने वाली है।

इकाना स्टेडियम में अजेय रही है टीम इंडिया :-

indian cricket team
indian cricket team

इस मौजूदा समय में छोटे फॉर्मेट के क्रिकेट मुकाबलों की सफल मेजबानी के लिए यह लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पूरे देश भर में काफी मशहूर हो चुका है। इसके अलावा टी-20 इंटरनेशनल में भी यहां मेजबान भारत का शत प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड रहा है। भारतीय टीम ने यहां पर 3 मैच खेले हैं और उसको तीनों में ही जीत हासिल हुई है।

South Africa cricket team
South Africa cricket team

तभी तो अब ऐसे में आगामी 17 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मैच में मेजबान टीम एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखने के इरादे से उतरने वाली है। इस स्टेडियम में भारत ने अपना आखिरी टी-20 मुकाबला 29 जनवरी 2023 को खेला था। तब इसमें भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया था। वहीं इससे पहले 22 फरवरी 2022 में भारत ने श्रीलंका को और छह नवंबर 2018 में वेस्टइंडीज को यहां पर हराया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version