Friday, March 20

Priyanka Goswami: भारत की पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने 35 किमी में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना डाला है। इससे पहले वह भारत की तरफ से दो बार ओलंपिक में भाग भी ले चुकी हैं। वहीं साल 2023 में उन्होंने रांची में नेशनल ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में मंजू रानी द्वारा बनाए गए 2:57:54 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इससे पहले भारत की स्टार पैदल चाल एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने साल 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी 10000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था।

एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड :-

कॉमनवेल्थ गेम्स की रजत पदक विजेता पैदल चाल की भारत की स्टार एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने स्लोवाकिया के डुडिंस में डुडिंस्का 50 प्रतियोगिता के दौरान महिलाओं की 35 किमी स्पर्धा में नया नेशनल रिकॉर्ड भी बना दिया है।

Priyanka Goswami
Priyanka Goswami

इस गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता में भारत की पैदल चाल की स्टार एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने दो घंटे 56 मिनट 34 सेकंड (2:56:34) का समय निकाला। इसके चलते हुए वह इस टूर्नामेंट में 11वें स्थान पर रहीं। इससे पहले उनका पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3:13:19 का था।

Priyanka Goswami
Priyanka Goswami

भारत की यह पैदल चाल की स्टार एथलीट प्रियंका गोस्वामी दो बार ओलंपिक में भी खेल चुकी हैं। वहीं साल 2023 में रांची में नेशनल ओपन पैदल चाल चैंपियनशिप में मंजू रानी द्वारा बनाए गए 2:57:54 के पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी अब भारत की स्टार पैदल चाल एथलीट प्रियंका ने तोड़ डाला है। इससे पहले प्रियंका गोस्वामी ने साल 2022 में बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में 10000 मीटर पैदल चाल में रजत पदक जीता था।

पाउला मिलेना टोरेस ने जीती 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा :-

Paula Milena Torres
Paula Milena Torres

इस बार इक्वाडोर की स्टार एथलीट पाउला मिलेना टोरेस ने कुल 2:44:26 के समय के साथ महिलाओं की 35 किमी पैदल चाल स्पर्धा जीत ली है। उनके अलावा प्रतियोगिता में पेरू की किम्बर्ली गार्सिया (2:45:59) और पोलैंड की कटारज़ीना ज़डज़ीब्लो (2:46:59) ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा नेशनल रिकॉर्ड धारक आकाशदीप सिंह पुरुषों की 20 किमी पैदल चाल में 1:24:13 के समय के साथ छठे स्थान पर रहे हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version