Friday, March 20

ऑस्ट्रेलिया की टीम का होम सीजन शुरू होने वाला है। इस बार का उनका होम समर काफी दिलचस्प रहने वाला है क्योंकि दुनिया की दो बड़ी टीमें वहां का दौरा करने वाली हैं। टीम इंडिया भी इसी महीने ऑस्ट्रेलियाई टूर पर जाएगी, जबकि उसके बाद क्रिकेट की सबसे पुरानी राइवलरी एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी।

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे में दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी, जिसके लिए दोनों टीमों ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं इस दौरे की पूरी डिटेल।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

India Tour Of Australia: Squad, Live Streaming, Full Details
India Tour Of Australia: Squad, Live Streaming, Full Details

ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम से होगी। इस सीरीज में 3 मैच खेले जाएंगे, जिसके लिए दोनों टीमों ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

रोहित शर्मा को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद भी कप्तानी से हटा दिया गया है और उनकी जगह टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज में चोट के चलते हिस्सा नहीं ले पाएंगे और उनकी जगह टी20 कप्तान मिचेल मार्श कप्तानी करते हुए दिखेंगे।

Match Date Venue
1st ODI 19 Oct
Perth Stadium, Perth
2nd ODI 23 Oct
Adelaide Oval, Adelaide
3rd ODI 25 Oct
Sydney Cricket Ground, Sydney

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

Match Date Venue
1st T20I 29 Oct
Manuka Oval, Canberra
2nd T20I 31 Oct
Melbourne Cricket Ground, Melbourne
3rd T20I 02 Nov
Bellerive Oval, Hobart
4th T20I 06 Nov
Bill Pippen Oval, Gold Coast
5th T20I 08 Nov
The Gabba, Brisbane

दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी और इसमें 5 मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला राजधानी कैनबेरा के मनुका ओवल में खेला जाएगा, जबकि आखिरी मैच 8 नवंबर को गाबा में होगा।

ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के लिए शुरुआती दो मैचों के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इसमें नाथन एलिस और जोश इंगलिस की वापसी हो रही है, जबकि ग्लेन मैक्सवेल अभी भी चोट से पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसलिए उन्हें जगह नहीं दी गई है। वहीं टीम इंडिया ने पूरी सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। हार्दिक पांड्या की जगह पर नितीश रेड्डी को मौका दिया गया है। वो एशिया कप के दौरान ही चोटिल हो गए थे।

ऑस्ट्रेलिया टी20आई टीम (पहले दो मैच)

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

इंडिया की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।

इंडिया टूर ऑफ ऑस्ट्रेलिया लाइव कहाँ देखें?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया के सभी मैचों का प्रसारण करेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया टूर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

इंडिया टूर ऑफ ऑस्ट्रेलिया फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया टूर ऑफ ऑस्ट्रेलिया का मजा ले सकते हैं। JioHotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version