अंडर 19 वर्ल्ड कप ऐसा टूर्नामेंट है जहाँ प्लेयर्स को वर्ल्ड लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कई दिग्गज खिलाड़ियों ने सबसे पहले इसी मल्टीनेशनल इवेंट में अपने टैलेंट की झलक दिखाई थी। उसके बाद ही वे आगे चलकर महान खिलाड़ी बने थे।
एक बार फिर से अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें कई टैलेंटेड खिलाड़ी खेलते हुए नज़र आएंगे। इसमें वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, ओलिवर पीक, जेम्स रयू जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को हराकर जीत से शुरुआत की थी। तो चलिए जानते हैं कि अब उनका अगला मुकाबला कब और कहाँ खेला जाना है।
ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेले जा रहे हैं मुकाबले

अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी। यह टूर्नामेंट ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जा रहा है। इन दोनों देशों के 4 ग्राउंड में ही सभी मैच खेले जाएंगे।
इस बार 16 टीमें टूर्नामेंट में खेल रही हैं। लीग स्टेज के बाद सुपर 6 के मुकाबले खेले जाएंगे और फिर सेमीफाइनल और उसके बाद फाइनल मैच खेला जाएगा।
बांग्लादेश से खेलना है अगला मैच
टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत पहले ही दिन की थी। उनका सामना यूएसए से 15 जनवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में हुआ था, जिसमें उन्होंने आसानी से जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम का अगला मैच 17 जनवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होना है। यह मुकाबला बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होना है।
इस मैच में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे की वापसी हो सकती है। वे एशिया कप के दौरान ही इंजर्ड हो गए थे, जिसके चलते वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ भी नहीं खेल पाए थे।
खराब फॉर्म में चल रहे हैं आयुष
आयुष म्हात्रे ने पहले मैच में काफी अच्छे तरीके से कप्तानी की थी। यूएसए की टीम पहले मैच में मात्र 107 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। आयुष के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं, जो कि काफी चिंता की बात है।
आयुष पहले मैच में ही 19 रन ही बना पाए थे। वैभव भी मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। इन दोनों का रन बनाना टीम इंडिया के लिए काफी ज़रूरी है। अगर उन्हें खिताब जीतना है तो दोनों को रन बनाने पड़ेंगे।







