भारत और अफगानिस्तान के बीच जून में श्रृंखला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टेस्ट और वनडे दोनों पफॉर्मेट के मुकाबले शामिल किये गए है। पहले यह तय था कि यह सीरीज जून में होगी, लेकिन मैचों की तारीखें और आयोजन स्थल तय नहीं किए गए थे। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI) ने पूरे कार्यक्रम के साथ सभी वेन्यू की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
इस सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर खेलते नजर आएंगे। साथ ही शुभमन गिल भी काफी समय बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते दिखाई देंगे। इस आर्टिकल में हम हम आपको इस सीरिज के सभी मुकाबलों के बारे में बताएँगे।
भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मुकाबला का आगाज 6 जून को होगा
साल 2026 के जून महीने में अफगानिस्तान की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट मैच और तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 6 से 10 जून तक एकमात्र टेस्ट मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शेड्यूल के तहत तीन मैचों की वनडे सीरिज खेली जाएगी।
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला 14 जून से शुरू होगी
भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे श्रृंखला की शुरुआत 14 जून को धर्मशाला में होगी। दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी मैच 20 जून को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।
आगामी वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस सीरिज को बेहद अहम माना जा रहा है। वर्ष 2026 में वनडे वर्ल्ड कप आयोजित होने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम अपनी तैयारियों का आगाज इसी सीरीज से करेगी।
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल
- एक टेस्ट मैच: 6 से 10 जून, मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़
- पहला ODI : 14 जून, धर्मशाला
- दूसरा ODI : 17 जून, लखनऊ
- तीसरा ODI : 20 जून, चेन्नई
भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के सँभालते हुए आयेंगे नजर
इस वक्त वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, और माना जा रहा है कि आने वाली सीरीज में भी वही कप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल रहेंगे। ये दोनों खिलाड़ी फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं। लेकिन जैसे ही अगले वनडे विश्व कप की तैयारियां तेज होंगी, वनडे मैचों की संख्या बढ़ेगी और तब ये दोनों अनुभवी खिलाड़ी लगातार नज़र आएंगे।







