Thursday, June 11

India vs England: बीसीसीआई ने अब अपने घरेलू सीरीज के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट टीम को अगले सीजन में अपने घर पर बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। क्यूंकि अगले साल भारत और इंग्लैंड के बीच जनवरी 2025 में पांच मैचों की टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच 22 जनवरी को चेन्नई में खेला जाना था।

indian cricket team
image source : X

India vs England लेकिन अब इसके वेन्यू में बदलाव कर दिया गया है। बीसीसीआई ने बताया कि इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों के वेन्यू बदल दिए गए हैं। इस बदलाब को कोलकाता पुलिस की अपील के बाद किया गया है। इसके बाद बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 मैच के वेन्यू में भी बदलाव किया है।

India vs England भारत-इंग्लैंड के टी20 सीरीज में बदलाव :-

India vs England भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच कोलकाता और दूसरा मैच चेन्नई में खेला जाना था। लेकिन अब बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे T20 मैचों के वेन्यू की अदला-बदली कर दी है। इस तरह से चेन्नई, जहां पर पहला T20 मैच खेला जाना था, अब वहां पर दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा।

indian cricket team
image source : X

India vs England जबकि कोलकाता अब पहले T20 मैच की मेजबानी करने वाला है। लेकिन इन मैचों की तारीख में अभी कोई बदलाब नहीं किया है। इसके लिए कोलकाता पुलिस ने बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन से अपील की थी। क्यूंकि इस बार कोलकाता पुलिस गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए तैयारियां करने वाली है। जिसके बाद अब वेन्यू में बदलाव किया गया है।

India vs England भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल :-

पहला टी20- 22 जनवरी- कोलकाता

दूसरा टी20- 25 जनवरी- चेन्नई

तीसरा टी20- 28 जनवरी- राजकोट

चौथा टी20- 31 जनवरी- पुणे

पांचवा टी20- 2 फरवरी- मुंबई

India vs England भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल :-

पहला वनडे- 6 फरवरी- नागपुर

दूसरा वनडे- 9 फरवरी- कटक

तीसरा वनडे- 12 फरवरी- अहमदाबाद

India vs England भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज में भी हुआ बदलाव :-

indian cricket team
image source : X

India vs England इसके अलावा भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को धर्मशाला में खेला जाने वाला था। लेकिन अभी यहां पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। जिसकी वजह से अब पहला टी20 मैच ग्वालियर में शिफ्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 15 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय दल से मिलेंगे PM मोदी, साथ खाएंगे खाना?

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version