Wednesday, June 10

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 अब समाप्त हो चुके है। इस बार पेरिस ओलंपिक 2024 में फाइनल मुकाबले से पहले हुए वजन में ज्यादा पाई गई थी जिसकी वजह से उनको अयोग्य घोषित कर दिया गया था। अब इसके बाद विनेश की मेडल की मांग के निर्णय पर सीएएस ने अभी अपना फैसला टाल दिया है।

Vinesh Phogat Records: आइए आपको बताते है विनेश के उन रिकार्ड्स के बारे में जो रहेंगे हमेशा याद, कॉमनवेल्थ में भी लगा चुकी हैं मेडल को हैट्रिक
image source : X

Vinesh Phogat तभी तो अभी विनेश और भारतीय फैंस को सिल्वर मेडल के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। आज इस मामले में CAS का फैसला आना था लेकिन इस फैसले को फिलहाल अभी टाल दिया गया है। क्यूंकि भारतीय महिला पहलवान विनेश को पेरिस ओलंपिक 2024 के गोल्ड मेडल के मैच से पहले डिसक्वालीफाई कर दिया गया था।

Vinesh Phogat
image source : X

Vinesh Phogat इसके बाद विनेश ने सीएएस में इस मामले की अपील की थी। इस मामले में फैसला बुधवार रात 9.30 बजे के करीब आना था। लेकिन अभी इस फैसले को फिलहाल 16 अगस्त तक के लिए टाल दिया गया है। क्यूंकि अब ऐसा माना जा रहा है कि इस मामले में जज जितना ज्यादा समय लेंगे तो इससे विनेश को मेडल मिलने की उम्मीदें भी बढ़ जाएगी।

Vinesh Phogat क्या था विनेश फोगाट का पूरा मामला :-

Vinesh Phogat: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल पर फैसला आज, कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स सुनाएगा फैसला
image source : X

Vinesh Phogat पेरिस ओलंपिक2024 में विनेश फोगाट 50 किग्रा फ्रीस्टाइल रेसलिंग में भाग ले रही थी। इस बार उन्होंने एक ही दिन अपने लगातार हुए 3 मुकाबले जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। जिसके बाद अब उनका फाइनल में मुकाबला अमेरिकी पहलवान से होना था। लेकिन मैच से कुछ ही घंटों पहले लिए गए उनके वजन में 100 ग्राम इजाफा हो जाने की वजह से उनको फाइनल से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद विनेश ने इस मामले की अपील CAS के सामने की थी।

Vinesh Phogat विनेश ने CAS के सामने रखी ये दलील :-

Vinesh Phogat भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगट की अपील पर CAS पहले ही पक्षों को सुन चुका है। क्यूंकि इस बार विनेश ने संयुक्त रूप से सिल्वर मेडल की मांग की थी। क्यूंक उन्होंने एक ही दिन पहले सेमीफाइनल समेत अपने तीनों मुकाबले 50 किलोग्राम के तय वजन सीमा के अंदर ही खेले थे। और इन तीनों में जीतकर उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

Vinesh Phogat Retirement: विनेश फोगाट ने रेसलिंग से लिया संन्यास, भावुक पोस्ट में बोलीं- मां कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई
image source : X

Vinesh Phogat अब फाइनल से पहले लिए गए वजन में विनेश का वजन 50 किलोग्राम से 100 ग्राम ज्यादा था। जिसके बाद उनको सिर्फ फाइनल से ही डिस्क्वालिफाई किया जाना चाहिए था, न कि पूरे टूर्नामेंट से ही। लेकिन अब विनेश फोगाट के इस मांग पर CAS का फैसला फिर से टल गया है। अब ऐसा माना जा रहा है कि जज जितना ज्यादा इस मामले के बारे में सोचेंगे , उससे विनेश को मेडल मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें: भारतीय क्रिकेट टीम का घरेलू शेड्यूल अचानक बदला, कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा देने से कर दिया मना!

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version