टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच वनडे सीरीज़ ख़त्म हो गई हैं और अब दोनों टीमें टी20 सीरीज़ में आमने-सामने होंगी। 5 मैचों की इस सीरीज़ की शुरुआत 21 जनवरी से होने जा रही है।

यानी पहला मैच अब ज्यादा दूर नहीं है और यह मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। ऐसे में फैंस के लिए यह जानना जरूरी है कि मुकाबला कितने बजे शुरू होगा, ताकि कोई भी इस रोमांचक मुकाबले से चूक न जाए।

21 जनवरी को नागपुर में खेला जाना हैं मैच

India Vs New Zealand 1st T20I Match Timing
India Vs New Zealand 1st T20I Match Timing

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच यह आखिरी टी20 सीरीज़ है। इसी वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस सीरीज़ में दोनों टीमों के पास अपनी तैयारियों को परखने और खिलाड़ियों को मौका देने का आखिरी मौका होगा।

भारतीय टीम की कप्तानी एक बार फिर सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे। पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा, जहां सभी भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

शाम 7 बजे से शुरू होगा नागपुर टी20 मैच

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। इससे पहले शाम 6:30 बजे टॉस होगा। न्यूज़ीलैंड की टीम काफी मजबूत मानी जा रही है, ऐसे में मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय टीम भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद एक भी सीरीज नहीं हारी हैं। इस सीरीज में जीत दर्ज करके वो टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ जाना चाहेगी।

21 फरवरी से होगी सीरीज की शुरुआत

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज़ का पहला मैच 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में होगा। तीसरा मैच 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा। चौथा मुकाबला 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में होगा, जबकि सीरीज़ का आखिरी और पांचवां मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद 7 फरवरी को टीम इंडिया सीधे टी20 वर्ल्ड कप के लिए मैदान में उतरती नजर आएगी।

टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (पहले 3 T20I के लिए), अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा (अंतिम 2 मैचों के लिए)।

न्यूज़ीलैंड का स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्क्स, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी, क्रिस्टियन क्लार्क (शुरुआती 3 मैचों के लिए)

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version